फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja was being sold in a grocery shop, five arrested

परचून की दुकान में बेचा जा रहा था गांजा, पांच गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganja was being sold in a grocery shop, five arrested
आगरा। थाना सदर पुलिस ने गांजा की बिक्री करते हुए दो महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार किया है। एक महिला अपनी परचून की दुकान से गांजा की बिक्री करती थी, जबकि दूसरी महिला गांजा को सप्लायर से लेकर आती थी। अन्य तीन गांजा को मोहल्लों और गलियों में जाकर बेचते थे। दस हजार रुपये किलोग्राम का गांजा 20 हजार रुपये तक में बिक जाता था।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सेवला सराय निवासी कमलेश उर्फ भगतानी, भीम नगर निवासी गीता देवी, नैनाना ब्राह्मण निवासी धर्मप्रकाश, सेवला सराय निवासी विजय और उमेश हैं। मंगलवार को पुलिस सेवला सराय में पहुंची थी। तभी एक परचून की दुकान से एक व्यक्ति भागने लगा। दुकान का शटर लगा हुआ था। इस पर शक हो गया। दुकान को खोला तो उसमें पांचों लोग मिले। उनके पास से दस किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दुकान कमलेश की थी। उसे गीता देवी गांजा लाकर देती है। दस हजार रुपये किलोग्राम गांजा लाया जाता है। सौ रुपये में एक पुड़िया बेची जाती है। 20 हजार रुपये किलोग्राम में गांजा बिक जाता है। धर्मप्रकाश, उमेश और विजय जगह-जगह जाकर गांजा बेचते हैं। गीता देवी को पूर्व में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। वह गांजा कहां से लेकर आती है, यह नहीं बताया। यही बताया कि उसे एक व्यक्ति गांजा लाकर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed