{"_id":"633c7f8da2fe3036711fc7c1","slug":"ganja-smuggler-arrested-in-encounter-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मुठभेड़: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मुठभेड़: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Wed, 05 Oct 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:16 AM IST
सार
एसओजी ने दो अक्तूबर को अवैरनी के पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को नौ किलो गांजे के साथ दबोचा था। एक आरोपी फरार हो गया। उसे मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह क्षेत्र में हाईवे से पीपी टाउन वाले रास्ते पर मंगलवार की रात पुलिस और एसओजी की गांजा तस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल गांजा तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से बाइक, पांच किलो गांजा और हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसओजी ने दो अक्तूबर को अवैरनी के पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को नौ किलो गांजे के साथ दबोचा था। एक गांजा तस्कर फरार हो गया था। एसओजी प्रभारी राकेश यादव अपनी टीम के संग गांजा तस्कर को दबोचने में जुटे हुए थे। तलाश करते हुए एसओजी की मुठभेड़ गांजा तस्कर से हो गई। पैर में गोली लगने से घायल हुए गांजा तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल मुरारीलाल पुत्र शिवराम निवासी रोसू गढ़ी, फरह है। इसके पास से पांच किलो गांजा, बाइक और तमंचा- कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैरनी के पूर्व प्रधान समेत पकड़े गए गांजा तस्करों को पकड़ने के वक्त कूदकर यह भाग गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने एसओजी टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन