{"_id":"5e491b168ebc3ee609015659","slug":"ganja-smuggler-arrested-by-grp-agra-from-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'नशे की खेप' पहुंचने से पहले पकड़ी, नौ साल से भगोड़ा तस्करी का अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 'नशे की खेप' पहुंचने से पहले पकड़ी, नौ साल से भगोड़ा तस्करी का अपराधी गिरफ्तार
Mon, 17 Feb 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने गिरफ्तार किया पंजाब का भगोड़ा अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
विशाखापत्तनम से तस्करी करके गांजा ला रहे शातिर अपराधी आनंद तिवारी को जीआरपी आगरा कैंट ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ किलो गांजा बरामद किया गया है। आनंद लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है।
जीआरपी आगरा कैंट के इंस्पेक्टर विजय सिंह चक ने बताया कि दक्षिण भारत की ओर से आने वाली ट्रेनों से गांजे की तस्करी के मद्देनजर चेकिंग की जा रही थी। इसी दरम्यान पुलिस ने स्टेशन के बाहर एटीएम के पास साहनेवाला, जिला लुधियाना निवासी आनंद तिवारी को पकड़ा।
उसके पास बोरे में आठ किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में आनंद ने बताया कि वह विशाखापत्तनम से गांजा लाकर लुधियाना में फुटकर में बेचता है। वह लंबे समय से गांजा व अफीम डोडा की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
आनंद को लुधियाना के थाना पायल की पुलिस ने 2016 में डोडा पाउडर के साथ पकड़ा था मगर वो फरार हो गया था। नौ साल के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। कुछ माह जेल में रहने के बाद वह दोबारा से वही काम करने लगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।