फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster Alok Yadav's accomplice arrested in an encounter shot in leg

UP: गैंगस्टर आलोक यादव का साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पुलिस पर की थी फायरिंग

Mon, 24 Jul 2023 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

मुठभेड़ में गिरफ्तार श्याम सुंदर हाईवे पर लूटपाट की तीन वारदातों में शामिल था। पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनामी घोषित किया था। पुलिस ने जब उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई,  जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Gangster Alok Yadav's accomplice arrested in an encounter shot in leg
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इनामी गैंगस्टर आलोक यादव के साथी श्याम सुंदर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हाईवे पर हुईं तीन वारदात में यह शामिल था।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि 12 जुलाई की रात बाइक सवार बदमाशों ने तीन वारदात को अंजाम दिया था। दो घटनाएं एनएच-19 पर स्थित दयालबाग पुलिस चौकी के पास खंदारी फ्लाईओवर के ऊपर हुई थी। एक वारदात कुछ मीटर आगे आईएसबीटी कट पर हुई थी। छानबीन में पता चला कि घटना को गैंगस्टर आलोक यादव ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ अंजाम दिया था।
विज्ञापन


तीनों घटनाओं में शामिल एक बदमाश की पहचान नगला जार, पोइया, खंदौली निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई थी। सुबह करीब चार बजे श्याम सुंदर की लोकेशन दयालबाग क्षेत्र में लालगढ़ी में मिली। उसे पकड़ने के लिए न्यू आगरा और हरीपर्वत थाने की संयुक्त टीम, सिटी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाया। श्याम सुंदर बाइक पर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस का देखकर गोली चलाई। पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर में लगी। उसे इलाज के लिए भेजा गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, 4000 रुपये आदि सामान मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटनाओं में आलोक यादव, निमेष चौहान, अमन उर्फ अमान, परमजीत उर्फ काके, गुलशेर उर्फ गोविंदा भी शामिल थे।

जेल में सीखे हैं बचने के तरीके

श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि आलोक यादव सर्विलांस का मास्टर है। उसे पता है कि पुलिस मोबाइल से ही उस तक पहुंचेगी। वह मोबाइल पर किसी से बात नहीं कर रहा है। बातचीत के लिए स्नैप चैट, इंस्टाग्राम काॅलिंग का इस्तेमाल करता है। जहां भी होता है वहां वाईफाई से नेट चलाता है। उसने जेल में ही बचने का यह तरीका सीखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed