फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster act will be imposed on the accused of constable murder case in agra

सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड: आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, ट्रैक्टर से कुचलकर की थी हत्या

Mon, 29 Mar 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
gangster act will be imposed on the accused of constable murder case in agra
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना खेरागढ़ में ट्रैक्टर चढ़ाकर सिपाही सोनू चौधरी की हत्या के मामले में 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। गैंग चार्ट तैयार करने के बाद एसएसपी आफिस से रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

विज्ञापन

 
आठ नवंबर 2020 को थाना सैंया में तैनात सिपाही सोनू चौधरी की खेरागढ़ क्षेत्र में खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने खनन माफिया हेत सिंह और गब्बर समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों का संगठित गिरोह है। वह अवैध खनन करते हैं। राजस्थान से बालू को आगरा में लाकर बेचा जाता है। इनका गैंग चार्ट तैयार कर लिया है। गैंग का लीडर धौलपुर के गांव खरगपुर निवासी हेत सिंह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अवैध खनन की बालू बेचने के धंधे में अपने गांव के साथ ही अन्य गांव के लोग लगा रखे हैं। इससे उसकी काफी कमाई होती है। पुलिस ने उसके गैंग से जुड़े 11 लोगों के नाम गैंग चार्ट में सदस्य के रूप में शामिल किए हैं। 

तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार के हस्ताक्षर के बाद गैंगस्टर की रिपोर्ट पुलिस की ओर से डीएम को भेज दी गई है। उनके अनुमोदन के बाद खनन माफिया गैंगस्टर बन जाएंगे। पुलिस आरोपियों का गैंगस्टर एक्ट में भी कोर्ट से रिमांड स्वीकृत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed