फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga bath, margsheersh, faire, soron, jasganj

तीर्थनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ganga bath, margsheersh, faire, soron, jasganj
कासगंज सोरों के हरिपदी घाट पर मोक्षदा एकादशी पर स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। मोक्षदा एकादशी पर्व पर रविवार को तीर्थनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर बाद तक हरिपदी स्थित गंगा में स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। ‘हर हर गंगे’ के स्वर से तुलसीनगरी गुंजायमान रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच देव दर्शन किए। हरिपदी घाट से लेकर मेला परिसर तक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

मार्गशीर्ष माघ की एकादशी पर्व पर गंगास्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान विष्णु ने शूकरक्षेत्र की धरा पर तृतीय अवतार भगवान वराह रूप में लिया था। तीर्थनगरी में एकादशी पर्व की पूर्व संध्या शनिवार से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हरिपदी के घाट पर सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर गंगे, हर हर महादेव के स्वर घाट पर गूंज उठे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और स्नान के बाद भगवान वराह के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए आशीष मांगा। इसके बाद हरिपदी मार्ग स्थित बालाजी दरबार, सोमेश्वर मंदिर, पंच महाशक्ति, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान मंदिर, गणपति मंदिर, मानस मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में देवदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में पहुंच उठाया लुत्फ, जमकर खरीदारी
सोरों। हरिपदी घाट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मेला मार्गशीर्ष में पहुंचे। सर्कस, सिनेमा, मैजिक शो, मौत के कुएं में कलाकारों के करतब देखे। बच्चों ने मिनी अप्पूघर पर जमकर मस्ती की। मेले का विशेष फल नारंगी और खजला की जमकर खरीदारी की गई।
आश्रमों में अन्न क्षेत्रों का आयोजन
सोरों। कस्बे के साधु आश्रमों में दिनभर अन्न क्षेत्रों का आयोजन किया गया। पुरोहितों और समाजसेवियों ने साधु-संतों को भोजन कराया। योग मार्ग स्थित महेश दयानंद, सोहम आश्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती ने बताया कि अन्न क्षेत्र के साथ आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। स्वामी अमृतानंद, सोहन आश्रम, वंशीवाले बाबा आश्रम, भूदत्त आश्रम, टटिया बाबा आश्रम, मानस मंदिर, राधे राधे आश्रम सहित अन्य आश्रमों में संत महात्माओं ने प्रवचन दिए।
सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
सोरों। तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ के चलते पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जाम के झाम से निपटने के लिए जगह-जगह पार्किंग बनाई गई। कासगंज-बरेली मार्ग पर पुलिस दिनभर मशक्कत करती रही।
आज रहेगा स्थानीय अवकाश
कासगंज। मार्गशीर्ष माह में स्नान पर्व को लेकर जिले में सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने अवकाश सूची के अनुसार स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश के दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

बना रहेगा कड़ा पहरा
- मेले में सुरक्षा का कड़ा पहरा बना रहेगा। प्रतिदिन सुबह शाम और रात में गश्त किया जा रहा है। गैर जिलों से आई पुलिस को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed