{"_id":"64b256b6c6a3cc16ae025d42","slug":"game-of-selling-substandard-syrup-was-going-on-for-a-hefty-commission-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा का कारोबार: सेहत ही नहीं जेब पर भी डाका, सिरप की लागत 12 की और मुनाफा 60 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवा का कारोबार: सेहत ही नहीं जेब पर भी डाका, सिरप की लागत 12 की और मुनाफा 60 रुपये
Sat, 15 Jul 2023 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:50 PM IST
सार
नगला चुचैना में पकड़ी गई मल्टी विटामिन सिरप की अवैध फैक्टरी में जो सिरप बनाए जा रहे थे उनकी लागत बेहद कम थी, लेकिन ग्राहक तक पहुंचने में ये 100 का आंकड़ा पार कर जाती थीं।
विज्ञापन
syrup, सिरप, दवा, Medicine
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एनर्जी-प्रोटीन के घटिया सिरप को बेचने का खेल मोटे कमीशन पर चल रहा था। 10 से 12 रुपये में बनने वाले सिरप दुकानदारों के पास 40 रुपये में पहुंचते थे। ग्राहकों को 100 रुपये से अधिक में बेचकर मुनाफा लूट रहे थे। औषधि विभाग की टीम ने ऐसे आठ झोलाछाप व मेडिकल स्टोर चिह्नित किए हैं, जो ज्यादा माल खरीदते थे।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नगला चुचाना में देव हेल्थकेयर की फैक्टरी से साइपो-टीआर, साइप्रोडिन सिरप की तैयार 138 बोतलें पकड़ी गई थीं। इनमें साइपो-टीआर 200 एमएल 130 रुपये और साइप्रोडिन सिरप 200 एमएल पर 125 रुपये की एमआरपी दर्ज थी। ये भूख बढ़ाने के लिए बेचे जा रहे थे। फैक्टरी में एसेंस, रिफाइंड, चीनी, ग्लूकोज समेत अन्य सामग्री से बनाने के कारण लागत महज 10 या 12 रुपये आती थी। सबसे बड़े खरीदार झोलाछाप और कस्बों और शहरों के छोटे मेडिकल स्टोर हैं। वो इसे 35 या 40 रुपये में खरीदते और एमआरपी पर बेचते थे। ऐसे 8 दुकानदार और झोलाछाप चिह्नित किए हैं। ये बिल से प्रोडक्ट खरीदते थे या फिर बिना बिल के, इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत
ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत
विज्ञापन
विज्ञापन