आगरा: ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे आटा, 3859 किलो जब्त, नमूना जांच के लिए भेजा
आगरा में नकली का कारोबार गढ़ बनता जा रहा है। यहां नकली सीमेंट, स्पेयर्स पार्ट्स, घी, रिफाइंड, सरसों का तेल, सैनिटाइजर तक नकली मिल चुके हैं। अब ब्रांडेड के नाम पर बेचा जा रहा आटा जब्त किया गया है। एफएसडीए की नौ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को जगदीशपुरा में श्रीकृष्णा ट्रेडर्स में छापा मारकर 3859 किलो आटा जब्त किया है। जांच के लिए नमूना लैब भेजा है। ब्रांडेड कंपनी के प्रतिनिधि ने नकली ब्रांड बनाकर आटा की बिक्री करने की शिकायत पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डबल त्रिशूल कंपनी के प्रतिनिधि त्रिलोक चंद्र ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड की हूबहू नकली कंपनी से आटा की बिक्री हो रही है। इसकी जांच करने के लिए टीम ने जगदीशपुरा के कृष्णा पुरी स्थित कृष्णा ट्रेडिंग पर छापा मारा। यहां पर फर्म मालिक नीरज जैन मिले।
संबंधित खबर- आगरा बना नकली माल की मंडी: घी-तेल, दवा ही नहीं, पीवीसी पाइप भी बिक रहे नकली, मुकदमा दर्ज
गोदाम का निरीक्षण करने पर डबल त्रिशूल कंपनी के 30-30 किलो के 121 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 3630 किलो रहा। टीम के पूछने पर फर्म मालिक ने बताया कि उसने यह पैकेट ग्वालियर से खरीदे हैं।
121 पैकेट जब्त किए
डबल त्रिशूल आटा के प्रतिनिधि त्रिलोक चंद्र ने बताया कि यह ब्रांड उनकी कंपनी का नहीं है और नकली है। इस पर 121 पैकेट जब्त कर लिए। जांच के लिए नमूना भी लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, सुरेश गौड़, स्वशंख कुमार, रामलखन कुशवाहा, करतार सिंह, जगदीश नारायण सिंह, अजीत सिंह, जगवीर चौधरी, गुंजन शर्मा रहे।
बिना लाइसेंस के आटा पैकिंग पर कृष्णा भोग का 229 किलो आटा सीज
गोदाम में कृष्णा भोग आटा की पैकिंग भी हो रही थी। पैकेट पर लाइसेंस नंबर केपी कॉलोनी आगरा लिखा हुआ था। जबकि कृष्णा भोग आटा का लाइसेंस का पता कृष्णापुरी जगदीशपुरा दर्ज है। ऐसे में किसी दूसरे पते के नाम पर पैकिंग करने पर 10 किलो के छह पैकेट, 33 किलो के पांच पैकेट और एक किलो के चार पैकेट जब्त करते हुए नोटिस दिया है।