{"_id":"67eb6877e4d092a62b0d4d5f","slug":"fsda-raided-two-shops-seized-111-kg-buckwheat-flour-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों पर शिकंजा: एफएसडीए ने दो दुकानों पर मारा छापा, 111 किलो कुट्टू का आटा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों पर शिकंजा: एफएसडीए ने दो दुकानों पर मारा छापा, 111 किलो कुट्टू का आटा जब्त
Tue, 01 Apr 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:45 AM IST
सार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। इसी क्रम में बंसल गृह उद्योग और महाराजा अग्रसेन डेयरी पर छापा मारा गया। यहां से 111.5 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में घटिया कुट्टू के आटे की बिक्री की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम में दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। वहां से 111.5 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया। जांच के लिए नमूने भी लिए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीज किया गया आटा
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णा नगर बोदला रोड स्थित बंसल गृह उद्योग के प्रतिष्ठान पर टीम को छापे के दौरान बंसल ब्रांड के 250 ग्राम के 412 पैकेट और 500 ग्राम के 7 पैकेट मिले। पैकेट खोलकर परखा तो घटिया प्रतीत हुआ। इस आशंका से 106.50 किलो कुट्टू का आटा सीज किया। इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है।
ये भी पढ़ें - UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल
विज्ञापन
नमूने लिए गए
पश्चिमपुरी स्थित महाराजा अग्रसेन डेयरी में टीम ने 250 ग्राम के 8 पैकेट और 500 ग्राम के दो पैकेट सीज किए। ये भी घटिया गुणवत्ता के पाए गए, इनमें भी नमी प्रतीत हो रही थी। इसकी कीमत करीब 600 रुपये है। दोनों प्रतिष्ठान से चार नमूने लेकर के लैब में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल मिलने के बाद केस दर्ज कराया जाएगा।
जन्माष्टमी पर सैकड़ों लोग हुए थे बीमार
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि पिछले साल जन्माष्टमी पर बंसल गृह उद्योग के प्रतिष्ठान से घटिया कुट्टू के आटा खाने से कई लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए थे। यहां से आगरा के अलावा मथुरा में भी कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई थी। जांच में ये फेल मिले थे, इनमें मृत कीड़े पाए गए थे।