फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fsda,food safety department,food safety department mainpuri,food safety and drug administration department mainpuri,food safety and drug administration department,fine on food seller,fine on food product seller,DR TR rawat

कार्रवाई : छह मिलावटखोरों पर लगाया 1.75 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 20 Jul 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
fsda,food safety department,food safety department mainpuri,food safety and drug administration department mainpuri,food safety and drug administration department,fine on food seller,fine on food product seller,DR TR rawat
मैनपुरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर छह विक्रेताओं पर एडीएम न्यायालय ने अर्थदंड लगाया है। छह लोगों पर कुल 1.75 लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में नमूने फेल होने पर न्यायालय में वाद दायर किया गया था। सुनवाई के बाद अपर जिलाधिकारी ने निर्णय दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट रोकने के लिए नमूने लिए जाते हैं। जांच के बाद फेल होने पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया जाता है। ऐसे ही सात मामलों में सुनवाई के बाद एडीएम ने छह विक्रेताओं पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें शहर के आवास विकास निवासी अमरेश कुमार पर मिल्क केक में मिलावट के लिए 20 हजार रुपये, करहल निवासी गौरव जैन के यहां नमकीन पर मिथ्याछाप के लिए 20 हजार रुपये और महमूद नगर निवासी यूनुस खान पर रस्क के दो नमूने फेल होने पर 35 हजार रुपये और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा न्यू गाड़ीवान निवासी चंदन पर सिघांड़े के आटे में मिलावट के लिए 20 हजार रुपये जमथरी निवासी अवधेश सिंह पर दूध में मिलावट के लिए 25 हजार रुपये और भानपुर निवासी महेशचंद्र पर दूध में मिलावट के लिए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम बी. राम ने सभी विक्रेताओं को जुर्माना की धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट के सात मामलों में सुनवाई करते हुए एडीएम न्यायालय ने जुर्माना लगाया है। छह विक्रेताओं पर कुल 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed