फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship on social media chat was thought to be girl reality blew her senses

इंस्टाग्राम पर दोस्ती: लड़की समझ जिससे की थी चैट, हकीकत ने उड़ाए होश; बोली- ये तो बड़ी भूल हो गई

Sat, 19 Aug 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर जिसे लड़की समझकर दोस्ती की थी, उसकी हकीकत सामने आने के बाद महिला के होश उड़ गए। उसके पास अश्लील फोटो और मैसेज आने लगे, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Friendship on social media chat was thought to be girl reality blew her senses
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके बुरी फंस गई। उसने जिसे लड़की समझकर दोस्ती की और फिर चैट कर रही थी, उसकी हकीकत के बारे में पता चला तो होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि किसी ने फर्जी आइडी बनाकर उसे जाल में फंसाया। चैट जब शुरू हुई तो आरोपी ने अश्लील फोटो भेजना शुरू कर दिए। इसके बाद महिला ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन


 

ये है मामला 

नगर के तेल मिल रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर आरुही गर्ग के नाम से आईडी से उसके पास मैसेज आ रहे थे। पहले उसने किसी महिला की आईडी समझा, किंतु कुछ समय बाद ही इस आइडी पर उसे अश्लील फोटो आने लगे।

ये भी पढ़ें -  हाथ में कलावा और माथे पर तिलक: पुलिस ने पकड़े 4 चोर, बागेश्वर धाम से चुराए 19 मोबाइल; ऐसे करते थे चोरी
 

 व्हाट्सएप पर भी भेजे अश्लील फोटो

 इतना ही नहीं उसके व्हाट्सएप पर भी अश्लील फोटो भेजे जाने लगे। आरोप है कि वह एक सप्ताह से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके उसे परेशान किया जा रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध उसके नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उससे बड़ी भूल हो गई। अब उसे बदनामी का डर भी सता रहा है। 

ये भी पढ़ें -   कचौड़ी वाला हुआ लापता: रोज सुबह आती है भीड़ और लौट जाती है, बेचैन लोग बोले- नहीं मिल पा रहा वो स्वाद
 
विज्ञापन

साइबर सेल कर रही जांच 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले को साइबर सेल में देते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed