{"_id":"69efd1caf967d8abbe0bef14","slug":"friends-duped-a-man-of-rs-22-lakh-by-luring-him-with-the-promise-of-investing-in-a-government-tender-agra-news-c-364-1-ag11019-128198-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरकारी टेंडर में निवेश का लालच देकर दोस्तों ने 22 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरकारी टेंडर में निवेश का लालच देकर दोस्तों ने 22 लाख हड़पे
Tue, 28 Apr 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
आगरा। छत्ता थानाक्षेत्र के युवक को उसके दोस्तों ने सरकारी टेंडर की ठेकेदारी में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। बातों में फंसाकर उनसे 22 लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलाब खाना, काला महल निवासी अभिषेक बगुला ने एसीपी छत्ता से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उनके दोस्त आयुष गुप्ता ने कहा कि वह अपने साथी अमोध (निवासी राधा विहार, कमला नगर) के साथ सरकारी व निजी टेंडर लेते हैं। दोनों ने उन्हें मुनाफे में हिस्सेदारी का झांसा देकर निवेश के लिए तैयार किया। जनवरी 2022 से मार्च 2025 के बीच कुल 22,45,050 रुपये अलग-अलग तिथियों पर आयुष, अमोध और उनकी फर्म अमयू कंस्ट्रक्शन में नकद व ऑनलाइन माध्यम से दिए।
यह रकम आयुष के पिता मनोज गुप्ता की मौजूदगी में दी गई। पीड़ित का कहना है कि टेंडर कार्य पूरा होने के बाद जब उन्होंने रुपये और मुनाफा मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। 27 जुलाई, 2025 को शाम करीब चार बजे रुपये मांगने पर आयुष, उसके पिता, चाचा मोहन गुप्ता व अन्य लोगों ने मिलकर पिटाई की। वकील के माध्यम से डिमांड नोटिस भेजने पर आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --