{"_id":"619cf49c41071c6fe90cef64","slug":"free-ration-distribution-in-agra-for-seven-lakh-people-till-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 7.33 लाख परिवारों को निशुल्क मिलेगा तेल, नमक और दाल, होली तक रहेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 7.33 लाख परिवारों को निशुल्क मिलेगा तेल, नमक और दाल, होली तक रहेगी सुविधा
Wed, 24 Nov 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:11 AM IST
सार
ताजनगरी में सात लाख से अधिक परिवारों के लिए राहत की खबर है। राशन के साथ अब नमक, खाद्य तेल और दाल भी निशुल्क मिलेगी। दिसंबर से इसका वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
आगरा में राशन ले जाती महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर से 7.33 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी है। इनको तेल, नमक और दाल निशुल्क मिलेगी। चावल और गेहूं पहले से ही मुफ्त मिल रहे हैं। आपूर्ति विभाग ने बैठक कर डीलरों को वितरण प्रक्रिया भी बता दी है। डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि जिले में करीब 7.33 लाख कार्डधारक हैं।
पैकेट बंद मिलेगा तेल और चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद प्रति कार्ड एक किलो तेल (सरसों का तेल/रिफाइंड), एक किलो नमक और एक किलो दाल/साबुत चना मिलेगी। यह पैकेट बंद होंगे। सामग्री गोदामों में आने के बाद डीलरों को उठान करा दिया जाएगा। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र और जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दीक्षित ने बताया कि तेल, नमक और दाल मिलने पर कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ निशुल्क वितरित किया जाएगा।
कोरोना काल में निशुल्क बंटा था राशन
कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अतिरिक्त गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण कराया जा रहा था। लेकिन ये वितरण नवंबर में समाप्त हो गया है। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने वितरण में बदलाव करते हुए पूर्ण रूप से निशुल्क कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही मिलेगा गेहूं और चावल
दिसंबर से होने वाले वितरण में गेहूं और चावल का वितरण पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति कार्ड की दर से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो की दर से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा। हालांकि गेहूं और चावल के लिए भी कोई धनराशि नहीं चुकानी होगी।
ये भी पढ़ें...
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह पर बालगोपाल का जलाभिषेक करने का एलान