फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraudster arrested for stealing money from retired soldiers in Mathura

मथुरा: रकम दोगुना करने के नाम पर सेवानिवृत्त सैनिकों के 74.80 लाख रुपये हड़पे, एक जालसाज गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 08:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 08:12 PM IST
सार

जालसाजी करने वाले गैंग ने तीन सेवानिवृत्त सैनिकों को ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने पहले सेवानिवृत्त सैनिकों को नौकरी दी। इसके बाद झांसा देकर उनसे रकम जमा करा ली। 

विज्ञापन
Fraudster arrested for stealing money from retired soldiers in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त सैनिकों को नौकरी देकर पच्चीस महीने में पैसा दोगुना करने के नाम पर 74.80 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले शातिर गैंग के एक जालसाज को मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले सेवानिवृत्त सैनिकों की नौकरी लगवाते थे और एक-दो माह वेतन देने के बाद इन्हें अपने जाल में फंसाकर रुपया दोगुना करने के नाम पर ठगी का शिकार बना लेते थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद स्वर्ण सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी कान्हा माखन वाटिका वृंदावन, उनके साथी संजीव कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी बेसवां इगलास हाल निवासी हनुमान नगर धौलीप्याऊ और मनोज सिंह पुत्र केहरी सिंह निवासी दयालपुर मुरसान हाल निवासी हनुमान नगर नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच इनकी मुलाकात राहुल शर्मा और विकास शर्मा निवासी बल्देवपुरी महोली रोड से हुई। 
विज्ञापन


इन दोनों ने खुद को पावन धरती इन्फाजोन प्रालि का मालिक बताया और कार्यालय होटल राधा पैलेस वीआईपी मार्ग वृंदावन में होना बताया। शुरुआत में इन दोनों आरोपियों ने सेना से सेवानिवृत्त इन लोगों की नौकरी लगवाकर दो माह तक वेतन भी दिया। जब यह तीनों इनकी बातों में आ गए तो दोनों ठगों ने कहा कि हमारी एक स्कीम है, जिसमें हम आपके रुपयों को 25 माह में दोगुना कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने जमा की थी रकम 

आरोपियों ने बार-बार पैसा लगाने के लिए उकसाया तो स्वर्ण सिंह ने 5 अक्तूबर 2019 से 6 फरवरी 2020 तक 19 लाख 30 हजार रुपये स्कीम में लगाए और 16 लाख 50 हजार रुपये कर्ज के रूप में दे दिए। वहीं संजीव कुमार ने 22 अक्तूबर 2019 से 6 फरवरी 2020 तक 17 लाख रुपये स्कीम के लिए और 3 लाख रुपये कर्ज के लिए और मनोज सिंह ने इसी अवधि में 10 लाख रुपये स्कीम के लिए व 9 लाख रुपये कर्ज के रूप में राहुल के घर पर दिए। 

ठगी के मामले में राहुल और विकास के अलावा खुद को अकाउंटेंट बताने वाला हेमंत यादव पुत्र गजराज निवासी शास्त्री नगर कृष्णानगर, सीएमडी बताने वाला मनोज सेंगर निवासी राधापुरम और डायरेक्टर बताने वाला कौशल यादव पुत्र केशर यादव निवासी शास्त्री नगर, स्थायी निवासी यादव नगर लिबासपुर नई दिल्ली भी शामिल था। तीनों पीड़ित साथ में ही रुपयों को देने इनके घर जाते थे। 

कुछ समय बाद इन्हें ठगी का पता चला कि ये आरोपी इसी प्रकार स्कीम का झांसा लेकर ठगी करते आ रहे हैं तो पीड़ितों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इन तीनों सेवानिवृत्त सैनिकों से आरोपियों ने कुल 74 लाख 80 हजार रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। जिसकी रिपोर्ट थाना हाईवे में दर्ज कराई गई थी। 

एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार ने इस मामले में फरार चल रहे मनोज कुमार सेंगर पुत्र स्व. ओमपाल निवासी 60 सेक्टर-2 राधापुरम स्टेट को पुलिस ने बल्देवपुरी महोली रोड से गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 

नौकरी लगवाकर दो महीने तक दी तनख्वाह

बताया गया कि आरोपियों ने स्वर्ण सिंह, संजीव कुमार और मनोज सिंह को आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद पीएसओ के पद पर अक्तूबर 2019 में नियुक्त कर उनका मासिक वेतन भी निर्धारित कर दिया था। इस दौरान तीनों रिटायर्ड फौजियों को दो माह का वेतन भी राहुल और विकास ने दिया था जिससे यह लोग झांसे में आ जाएं और अपनी योजना में कामयाब हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed