फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Car Company Employee Cyber Crime News Agra

कार कंपनी के कर्मचारी से बुकिंग का झांसा देकर ठगी, लिंक क्लिक करते ही 'कटे' रुपए

Sun, 19 Apr 2020 11:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Apr 2020 11:50 AM IST
सार

अपराधी के भेजे लिंक पर क्लिक करते ही कटे पैसे

विज्ञापन
Fraud With Car Company Employee Cyber Crime News Agra
online fraud

विस्तार

लॉकडाउन में भी साइबर अपराध रुके नहीं हैं। एक कार कंपनी के कर्मचारी से कार बुक करने का झांसा देकर सात हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है। 
विज्ञापन


कार कंपनी थाना न्यू आगरा क्षेत्र में है। यहां पुरानी कारों की बिक्री की जाती है। कर्मचारी दयालबाग का निवासी है। शुक्रवार को कर्मचारी के मोबाइल पर एक कॉल आया।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि सस्ती कार लेना चाहता है। कर्मचारी ने दो से तीन लाख रुपए वाली कार बता दीं। उसने एक कार पसंद की। इसके बाद बुकिंग की कहने लगा। इसके लिए 20 हजार रुपए एडवांस में देने की बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने कर्मचारी के फोन पे का नंबर मांगा। पहले दो रुपए भेजने को कहा। इसके बाद एक लिंक भेजा। उसमें 20 हजार रुपए भेजने के बजाय ट्रांसफर करने के लिए निवेदन किया गया था। मगर, कर्मचारी समझ नहीं पाया। उसने फोन पे के लिंक पर क्लिक कर दिया। हालांकि उसके खाते में सात हजार रुपए ही थे तो पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ।

साइबर अपराधी ने फिर से कॉल किया। कहा कि लिंक ठीक से नहीं जा पाया। खाते का बैलेंस बताओ। इस पर कर्मचारी ने बता दिया। इस बार सात हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए निवेदन का लिंक आया। कर्मचारी के क्लिक करते ही खाते से सात हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। मैसेज आने पर उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई।

लिंक पर क्लिक न करें
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, पैसे भेजने के लिए लिंक भेजने वालों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। लिंक पर क्लिक नहीं करें। फोन पे सहित अन्य ई वॉलेट पर आने वाले मैसेज को पूरी तरह से पढ़ना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed