फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of one crore in head post office postal assistant did forgery in mainpuri crime news

Mainpuri: प्रधान डाकघर में एक करोड़ की हेराफेरी, डाक सहायक ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा; जिम्मेदारों के छूटे पसीने

Mon, 04 Sep 2023 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 08:54 AM IST
सार

डाकघर की अंगौथा शाखा में  ढाई करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद एक करोड़ की हेराफेरी का नया मामला आया है। डाक सहायक पर आरोप है कि नए खाताधारकों के खातों में धनराशि जमा नहीं की और फर्जी पासबुक जारी कर दी।

विज्ञापन
Fraud of one crore in head post office postal assistant did forgery in mainpuri crime news
प्रधान डाकघर मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में डाक विभाग में खाताधारकों के साथ हेराफेरी का मामला बढ़ता जा रहा है। डाकघर के अंगौथा शाखा के बाद गबन की आंच प्रधान डाकघर तक पहुंच गई है। यहां तैनात डाक सहायक ने नए खाताधारकों के खाते में धनराशि जमा न कर एक करोड़ रुपये के करीब हेरफेर किया। अब जिम्मेदार मामलेे को रफा-दफा कराने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी डाक विभाग इन दिनों गबन का अड्डा बन गया है। सबसे पहले शाखा डाकघर अंगौथा में ढाई करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहले तो सुनवाई ही नहीं हुई। बाद में दबाव बढ़ा तो शाखा डाकपाल को निलंबित कर दिया गया। इसके ठीक बाद बीते सप्ताह ही प्रधान डाकघर में तैनात डाक सहायक जीवन शाक्य को भी 60 हजार रुपये का मिलान न होने की बात कहकर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन मामला यहां इससे कहीं बढ़ा है। दरअसल प्रधान डाकघर में भी लगभग एक करोड़ रुपये की हेरफेर की गई है। डाक सहायक ने नए खाताधारकों के खातों में धनराशि जमा ही नहीं की। खाताधारकों को फर्जी रसीद और फर्जी पासबुक भी बनवाकर देता रहा। लगभग सात से आठ बड़े खाताधारकों के खातों में ये हेरफेर की गई। अब विभाग बजाए कार्रवाई के मामले को रफा-दफा कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डाक सहायक और खाताधारकों के बीच पंचायत कराई जा रही है। रुपये वापस करने पर कोई कार्रवाई न करने की सहमति खाताधारकों ने जताई है। वहीं डाक विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अगर विस्तृत जांच हो तो प्रधान डाकघर में और भी बड़ा गबन सामने आ सकता है। डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर में भी अभिलेखों की जांच की जा रही है। अभी गबन के संबंध में कुछ भी स्पष्ट कह पाना संभव नहीं है। जांच में जो भी सामने आएगा,उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तेदारों के साथ ही की धोखाधड़ी

डाक सहायक ने अधिकांश हेराफेरी उन्हीं लोगों के खातों में की है, जो उसके रिश्तेदार हैं। दरअसल रिश्तेदारी के चलते लोग आकर डाक सहायक को अपने रुपये दे जाते थे। बाद में वह ही जमा की रसीद और पासबुक में फर्जी एंट्री कर उन्हें लौटा देता था। उन्हें इस बात की कानों-कान भनक तक नहीं थी कि उनके साथ उनका कोई अपना ही इतनी बड़ी धोखाधड़ी कर सकता है। इसी विश्वास में धीरे-धीरे ये हेराफेरी बड़ी होती चली गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed