फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud couple absconding Agra caught from Haridwar after 10 years

UP: युवाओं को लूटा...रातोंरात संपत्ति बेचकर हुए गायब, एक गलती पड़ी भारी; 10 साल बाद ऐसे पकड़े में आए दंपती

Wed, 12 Feb 2025 06:23 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

दंपती इंस्टीट्यूट बंद करके व संपत्ति बेचकर फरार हो गए थे। उन पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस 10 साल से आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब दोनों हरिद्वार में मिले।

विज्ञापन
Fraud couple absconding Agra caught from Haridwar after 10 years
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के दो आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। छत्ता क्षेत्र के रहने वाले विवेक रमन और उनकी पत्नी स्वप्नाना रमन ने वर्ष 2015 में गैलाना रोड पर होटल मैनेजमेंट का इंस्टीट्यूट खोला था। 
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट में 40 से 50 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कई विद्यार्थियों से नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ले ली थी। जिस इंस्टीट्यूट में पढ़ाई हो रही थी, उसे आरोपी ने मेरठ यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त बताया था। मगर, बाद में मान्यता फर्जी निकली थी। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आठ से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए। इस पर वह अपनी संपत्ति और इंस्टीट्यूट बंद करके फरार हो गया। पत्नी और बच्चों को भी साथ ले गया। मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी थी। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस को फेसबुक की मदद से सुराग मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक का बेटा पूर्व में अपनी आईडी चलाता था। उसकी प्रोफाइल थी। इसकी मदद से पुलिस दिल्ली में रहने वाले लोगों के संपर्क में आई। इसके बाद विवेक और उसके परिवार के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर उन्हें होटल फॉर्च्यूनर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed