फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fracture in railway track between Kosi-Hodal many trains stopped

Mathura News: कोसी-होडल के बीच रेल लाइन में फ्रैक्चर, कई ट्रेनें हुईं खड़ीं...पौन घंटा यातायात रहा प्रभावित

Thu, 18 Jul 2024 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

रेलवे पटरी में फ्रैक्चर होने की वजह से आगरा-दिल्ली रेलवे रूट पर करीब पौन घंटा यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे। ट्रेन का संचालन शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस  ली। 
 

विज्ञापन
Fracture in railway track between Kosi-Hodal many trains stopped
रेल पटरी में फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली रेल खंड पर कोटवन के पास रेल लाइन में फ्रैक्चर हो गया। जिससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। क्विक रिस्पांस टीम ने फिक्स प्लेट लगाकर कॉशन स्पीड से ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया। घटना के चलते आगरा-दिल्ली रूट पर रेलवे यातायात करीब पौन घंटा तक प्रभावित रहा। जिससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:40 बजे रेलवे लाइन पर पीक्यूआरएस टीम काम कर रही थी। इसी दौरान गांव कोटवन के पास टीम को खंभा संख्या 1442/28 के पास लाइन में फ्रैक्चर दिखा, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद डाउन रूट से गुजरने वाली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस को घटनास्थल से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूआई टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन मरम्मत का कार्य शुरू किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व उज्जैनी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर जहां की तहां रोक दिया गया। लाइन की मरम्मत के दौरान डाउन रूट की सभी ट्रेनों को तीसरी एवं चौथी लाइन से गुजारा गया। वहीं मरम्मत के बाद रेलपथ टीम ने फिक्स प्लेट लगाकर कॉशन स्पीड के साथ ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया। जिसके बाद करीब सवा नौ बजे ट्रैक पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि सतर्कता के चलते फ्रैक्चर को पकड लिया गया और मरम्मत कर ट्रैक को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed