फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four year old girl murdered after sexual harassed in Etah

यूपी: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, दरिंदे ने हैवानियत के बाद भी नहीं बख्शा

Fri, 09 Nov 2018 03:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Fri, 09 Nov 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl murdered after sexual harassed in Etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर में सो रही चार वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव में ही एक व्यक्ति के पशु बांधने वाले स्थान पर बरामद हुआ। मृतका के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना निधौलीकलां की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार रात अपने दो भाइयों और अन्य परिजनों के साथ घर में सो रही थी। तभी अज्ञात लोग मासूम को घर से उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने मासूम की हत्या कर शव को गांव में ही एक व्यक्ति के पशु बंधने वाले स्थान पर फेंक दिया। गुरुवार तड़के पशुओं को चारा डालने पहुंची महिला ने शव देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर परिजन और एसएसपी आशीष तिवारी के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  बच्ची के शव का पोस्टमार्टम चार चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बालिका की मौत दम घुटना बताया है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है।
 

पिता ने की थी खुदकुशी, मां लापता

मृतक बच्ची के चार भाई हैं। मृतका अपने आठ और छह साल के दो भाइयों के साथ घर पर रहती थी। दो बड़े भाई दिल्ली और पटना में काम करते हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता ने छह माह पहले खुदकुशी कर ली थी। पिछले कुछ समय से मां भी लापता है। बहन की हत्या के बाद घर पर रह रहे उसके दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

थाना निधौलीकलां क्षेत्र में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से लोग आहत और क्षुब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने माता-पिता को खोने के बाद बेहाल थी। बच्ची के पिता ने छह माह खुदकुशी कर ली थी।

पिता की मौत के बाद उन तीन बच्चों को मां का सहारा था लेकिन एक माह पहले मां भी अचानक लापता हो गई। उसके बाद बच्ची अपने भाइयों के साथ दादा और चाचा के परिवार के सहारे रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed