फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four workers injured in boiler blast of factory in mathura

मथुरा: माचिस जलाते ही चाउमीन फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, चार मजदूर झुलसे

Fri, 28 Dec 2018 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
four workers injured in boiler blast of factory in mathura
अस्पताल में भर्ती झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में महोली रोड स्थित चाऊमीन फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह तेज धमाका होने से दहशत फैल गई। धमाका होने के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में चार मजदूर झुलस गए। इनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


महोली रोड के सीडीएस नगर में स्थित सॉस और चाउमीन बनाने वाली फैक्ट्री आरबी इंटरप्राइजेज में हुए तेज धमाके ने आसपास के इलाके को दहला दिया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो फैक्ट्री के चार मजदूर बुरी तरह से झुलसी अवस्था में पड़े थे। 
विज्ञापन


फैक्ट्री की दीवार भी गिर गई थीं। फैक्ट्री के मालिक हरिओम बत्रा और वसीम मौके पर पहुंचे और झुलसे मजदूरों को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। यहां पर दो की हालत चिंताजनक होने पर सिटी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मजदूरों की हालत गंभीर

प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि थाना हाईवे के गांव उस्फार निवासी रामपाल (29) पुत्र सर्जन, हाथरस के कच्छपुरा निवासी अंकित (25) पुत्र रघुराज सिंह, बिहार के अररिया निवासी शहजाद (20) पुत्र मोहम्मद सलामत और कोलकाता के जनकपुरी निवासी मो. गुलाब (25) पुत्र कलीम झुलसे हैं। 

रामपाल और शहजाद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि जिस कमरे में आग लगी थी वहां बॉयलर तो था ही 15 सिलिंडर भी रखे थे। माचिस की तीली जलाने के बाद आग लगी है। लिहाजा माना जा रहा है कि सिलिंडर से निकली गैस हादसे की वजह बनी है। जिस समय यह घटना हुई उस समय दो मजदूर कमरे में थे और दो खाना बना रहे थे। 

शुरुआत में बॉयलर फटने की रही चर्चा 

शुरुआत में सॉस और चाउमीन की फैक्टी में ब्वायलर फटने की चर्चा रही, बॉयलर सुरक्षित दिखा। जिस कमरे में तेज धमाका हुआ, उस जगह एलपीजी के 15 भरे सिलिंडर भी रखे थे। गैस लीकेज होने के कारण ही सिलिंडर फटने के बाद आग लगी है। बावजूद हाईवे पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। 

फैक्ट्री मालिक वसीम ने बताया कि फैक्ट्री में पीएनजी से काम हो रहा है। बावजूद इसके 15 सिलिंडर कमरे में पड़े थे। इतना जरूर है कि बॉयलर नहीं फटा। पता किया जा रहा है कि तेज धमाका किस चीज के फटने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed