फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four tourists caught for offering Namaz in Masjid of Taj Mahal

Taj Mahal: ताज की मस्जिद में नमाज पढ़ने पर हैदराबाद के पर्यटकों सहित चार को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 26 May 2022 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 May 2022 10:33 AM IST
सार

ताजमहल पर विवाद थम नहीं रहे। अब नमाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने चार पर्यटकों को पकड़ा है। इन चारों ने बुधवार को ताजमहल की मस्जिद में नमाज अदा की थी। 

विज्ञापन
Four tourists caught for offering Namaz in Masjid of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल की मस्जिद में नमाज पढ़ने पर सीआईएसएफ ने बुधवार को चार पर्यटकों को पकड़ लिया। इनमें तीन पर्यटक हैदराबाद के रहने वाले हैं, एक पर्यटक आजमगढ़ का है। सीआईएसएफ ने चारों को ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने ताजमहल में केवल शुक्रवार को नमाज की अनुमति होने की बात कही है।

विज्ञापन

एएसआई- केवल शुक्रवार को नमाज की अनुमति

ताजमहल के मुख्य मकबरे की पश्चिमी दिशा में शाही मस्जिद बनी हुई है। नियमानुसार ताजमहल शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है, लेकिन यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक स्मारक खुलता है। बुधवार को चार पर्यटकों ने मस्जिद में नमाज अदा की। इस पर उन्हें पकड़ लिया गया। एएसआई के मुताबिक ताजमहल की मस्जिद में केवल शुक्रवार को नमाज की अनुमति है। 

विज्ञापन

कोर्ट से मिली जमानत

ताजगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। तेलंगाना के चारों पर्यटकों ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी। कोई नोटिस बोर्ड होती तो पता चलता। वे केवल घूमने आए थे। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल परिसर में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं है। न्यायालय के आदेश पर ही केवल ताज की शाही मस्जिद में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12 से दो बजे के बीच नमाज अदा की जा सकती है। अन्य दिनों में पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजामिया कमेटी- मस्जिद के बाहर लगाएं आदेश का नोटिस  

इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने कहा कि ताजमहल की मस्जिद में हमेशा से नमाज होती चली आ रही है। अभी कुछ दिनों से एएसआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कहा कि रोजाना की नमाज पर पाबंदी लगा दी है। इंतजामिया कमेटी ने एएसआई से लिखित में ऐसा आदेश मांगा है। कमेटी ने कहा कि अगर ऐसा आदेश है कि एएसआई को मस्जिद के बाहर इस तरह का बोर्ड लगा देना चाहिए। 


एक महीने से बढ़ा ताजमहल पर विवाद 

बीते एक महीने से ताजमहल पर विवाद अधिक बढ़ा है। बीते महीने अयोध्या के महंत परमहंस दास ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताकर स्मारक में भूमि पूजन का एलान किया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। एक रात नजरबंद रखा। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में अयोध्या वापस भेज दिया। इसके बाद अयोध्या के एक भाजपा नेता ने ताजमहल के बंद कमरों को खुलवाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया। अब नमाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed