फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four samples of sugar, gram flour and mustard oil taken

चीनी, बेसन और सरसों के तेल के चार नमूने लिए

Fri, 26 Mar 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Four samples of sugar, gram flour and mustard oil taken
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को बेवर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दौरान चीनी, बेसन और सरसों के तेल के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। दुकानदारों को नियमों का पालन करते हुए खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के निर्देशन में टीम शुक्रवार को बेवर पहुंची। टीम ने प्रदीप कुमार की दुकान से चीनी और बेसन का एक-एक नमूना लिया। दुकान पर उपलब्ध बेसन की 16 बोरी और चीनी की 12 बोरी सीज कर दीं। इसके बाद टीम सत्यभान एंड संस दुकान का निरीक्षण किया। यहां संदेह होने पर बेसन और सरसों के तेल का एक-एक नमूना लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही 20 किलो एक्सायर डेट की नमकीन को नष्ट कराई। कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही टीम ने नवीगंज, भोगांव और किशनी में भी दुकानों का निरीक्षण किया। सभी को नियमानुसार लाइसेंस लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए कहा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed