{"_id":"644427c51cab1afcaf0230e3","slug":"four-robbers-of-bikers-gang-arrested-used-to-commit-crimes-between-3-to-5-pm-know-reason-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार: दोपहर 3 से 5 बजे के बीच करते थे वारदात, जानें क्यों तय किया थे ये समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार: दोपहर 3 से 5 बजे के बीच करते थे वारदात, जानें क्यों तय किया थे ये समय
Sun, 23 Apr 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:05 AM IST
सार
पुलिस ने बाइकर्स गैंग के चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने बताया कि लूट करने के लिए दोपहर 3 से 5 बजे के बीच का समय निर्धारित किया गया था। इसकी खास वजह भी थी....
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की सिकंदरा पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ चोरी का माल बेचने वाले दो लोग भी पकड़े गए हैं। इस गैंग ने लूट के लिए दोपहर 3 से 5 बजे का वक्त मुकर्रर कर रखा था। इनसे पीली धातु की एक चेन, 5 अंगूठी, सफेद धातु की एक अंगूठी, 2 सिक्के, एक बाइक और 1700 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम संस्कृति अपार्टमेंट निवासी एक महिला शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से दूध निकली थी। विवेकानंदपुरम कॉलोनी के पास बाइकर्स गैंग ने चेन लूट ली। इससे पहले भी 13 मार्च को शास्त्रीपुरम में एक घर में चोरी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने गैंग के सदस्य थाना जगदीशपुरा के गांव मघटई निवासी आसिफ और रवि को दबाेच लिया। चोरी का माल बेचने वाले जगदीशपुरा निवासी मनीष राजपूत और मघटई निवासी अफसर खान का भी गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें - Yamuna Expressway: डेढ़ घंटे तक टोल फ्री रहा यमुना एक्सप्रेसवे, दनादन निकली गाड़ियां; जानिए क्या थी वजह
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चारों दोस्त हैं। ज्यादा पढ़े-लिखे नही हैं। नौकरी करने पर न शौक पूरी हो पाती और न मौज। तय हुआ कि आसिफ और रवि बाइक अच्छी स्पीड में चला लेते हैं, ऐसे में लूट कर सकते हैं। मौका देख चोरी भी कर लेंगे। माल को असरफ खान और मनीष राजपूत बेचकर रुपये लाएंगे। चार हिस्सों में रकम बांट लेंगे। लूट के लिए दोपहर 3 से शाम 5 बजे का वक्त चुना गया था। इस समय महिलाएं घरेलू सामान लेने या पैदल घूमने निकलती हैं।