फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four people fell victim to Jahrkhuraan gang while travelling one died In Etah

UP: बस हो या ट्रेन, सफर के दौरान न करें दोस्ती...एटा में चार लोग हुए ऐसी वारादत का शिकार, एक की चली गई जान

Thu, 10 Oct 2024 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 02:14 PM IST
सार

बस या ट्रेन में सफर के दौरान अंजान लोगों से दोस्ती न करें। त्योहार की सीजन में जहरखुरानों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जो सफर के दौरान बातों में फंसा लेता है। बेहोश होते ही यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर दिया जाता है। 
 

विज्ञापन
four people fell victim to Jahrkhuraan gang while travelling one died In Etah
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद

विस्तार

त्योहार नजदीक आते ही रोडवेज बसों में जहरखुरानी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। एक ही दिन में चार लोगों को जहरखुरानों ने शिकार बना डाला। बेहोशी की हालत में ऐसे चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की जान चली गई।
विज्ञापन


त्योहार में घर जाने को निकले हैं तो जहरखुरानों से बचकर रहें। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बसों में सफर करने वाले चार यात्रियों को शिकार बनाया गया। लोगों की मदद से इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 6 बजे एक युवक को जीटी रोड स्थित माया पैलेस चौराहे के पास अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया।
विज्ञापन





 

स्थानीय लोगों ने युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के रजिस्टर में दम तोड़ने से पहले युवक ने अपना नाम पता कोतवाली नगर के वनगांव निवासी मुकेश पुत्र तेजपाल के रूप में दर्ज कराया था। हालांकि, कोतवाली नगर पुलिस सुबह से युवक की शिनाख्त कराने में जुटी रही, लेकिन नाकाम रही। वनगांव चौकी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में इस नाम का कोई युवक नहीं रहता है। पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी है।

 

वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए तीन अन्य युवकों में से दो को होश आने पर उनकी पहचान हो गई। जिसमें एक की पहचान रमाबाई नगर जिले के सिकंदरा निवासी शिवम के रूप में हुई। उसने बताया कि वह वल्लभगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। त्योहार के चलते रोडवेज बस से घर जा रहा था। उसके पास से 4000 हजार रुपये व एक मोबाइल गायब है।

 
विज्ञापन

दूसरे युवक ने अपना नाम मैनपुरी जिले के बेवर निवासी नरेंद्र बताया। वह भी वल्लभगढ़ में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। वहां से घर लौट रहा था। उसके पास से 2500 रुपये व मोबाइल फोन गायब है। दोनों का कहना है कि उन्होंने किसी का दिया हुआ कुछ खाया-पीया नहीं। पता नहीं, कुछ सुंघाकर ही बेहोश कर दिया गया। इन दोनों के परिजन को जानकारी दे दी गई है। एक अन्य युवक को बुधवार देर शाम तक होश नहीं आया , जिसकी चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के समय जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ में जुटी है। लोग सफर के दौरान सावधानी बरतें। अनजान लोगों का दिया हुआ कुछ न खाएं-पीएं। कोई संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed