{"_id":"646b31b4c37c917411077bd8","slug":"four-members-of-gang-arrested-for-taking-loans-by-pledging-fake-jewelry-in-agra-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Big Fraud: नकली जेवरातों को बना देते सोना, गिरवी रखकर लाखों का लेते लोन, फाइनेंस कंपनी से करते ठगी, चार धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Fraud: नकली जेवरातों को बना देते सोना, गिरवी रखकर लाखों का लेते लोन, फाइनेंस कंपनी से करते ठगी, चार धरे गए
Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
सार
आगरा में नकली जेवरातों पर सोने का पानी चढ़ाकर उन्हें गिरवी रख देते थे। उस पर फाइनेंस कंपनी से लाखों का लोन लेते थे। जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने चार आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन
Agra News: नकली जेवरात पर लोन लेकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोना रखकर ऋण देने वाली कंपनी और बैंक को एक ठग गिरोह चूना लगा रहा था। सोने की परत चढ़ाकर नकली जेवरात सराफ से तैयार कराते थे। गिरवी रखकर लोन लेने के बाद रकम चुकता नहीं करते थे। थाना कमला नगर पुलिस ने रविवार को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया। इसमें सराफ मास्टरमाइंड है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गिरवी रखकर लेते थे लोन
मुथूट फिनकोप लिमिटेड, शाखा कमला नगर के प्रबंधक रवि यादव ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राहक लाला लालवानी को 1.40 लाख रुपये का ऋण दिया गया। ग्राहक ने 43 ग्राम सोने के ब्रेसलेट को गिरवी रखा था। मगर, जांच में वह नकली निकला। इस पर ग्राहक को बुलाया। मगर, वो नहीं आया। बाद में पता चला कि कंपनी की अन्य शाखा में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन