Big Fraud: नकली जेवरातों को बना देते सोना, गिरवी रखकर लाखों का लेते लोन, फाइनेंस कंपनी से करते ठगी, चार धरे गए
आगरा में नकली जेवरातों पर सोने का पानी चढ़ाकर उन्हें गिरवी रख देते थे। उस पर फाइनेंस कंपनी से लाखों का लोन लेते थे। जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने चार आरोपी पकड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोना रखकर ऋण देने वाली कंपनी और बैंक को एक ठग गिरोह चूना लगा रहा था। सोने की परत चढ़ाकर नकली जेवरात सराफ से तैयार कराते थे। गिरवी रखकर लोन लेने के बाद रकम चुकता नहीं करते थे। थाना कमला नगर पुलिस ने रविवार को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया। इसमें सराफ मास्टरमाइंड है, उसकी तलाश की जा रही है।
गिरवी रखकर लेते थे लोन
मुथूट फिनकोप लिमिटेड, शाखा कमला नगर के प्रबंधक रवि यादव ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राहक लाला लालवानी को 1.40 लाख रुपये का ऋण दिया गया। ग्राहक ने 43 ग्राम सोने के ब्रेसलेट को गिरवी रखा था। मगर, जांच में वह नकली निकला। इस पर ग्राहक को बुलाया। मगर, वो नहीं आया। बाद में पता चला कि कंपनी की अन्य शाखा में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की गई थी।