फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four counselors took charge

Agra News: चार काउंसलरों ने कार्यभार संभाला

Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Four counselors took charge
चार काउंसलरों ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन


-लीगल एंड डिफेंस सिस्टम चालू हुआ



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में लीगल एंड डिफेंस सिस्टम चालू किया गया है। सिस्टम चालू करने के लिए चार काउंसलर तैनात किए गए हैं। तैनात किए गए काउंसलरों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका कार्यालय स्थायी लोक अदालत के सामने वाले भवन में बनाया गया है।

जेल के बंदियोंं तथा पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने के लिए चालू किए गए लीगल एड डिफेंस सिस्टम को प्रभावी बनाने के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज सुधीर कुमार ने दिए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में सिस्टम चालू करके हृदय कुमार चतुर्वेदी को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, महेंद्र प्रताप सिंह को डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अनुज कुमार दीक्षित एवं विनोद कुमार को असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


लीगल एड डिफेंस काउंसिलों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके कामों की मॉनीटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने बताया कि चार काउंसलरों ने कार्यभार संभाल लिया है। सिस्टम के तहत काम शुरू कराया गया है। शुक्रवार को दीवानी के वकीलों ने चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed