फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused from two sides clashed at police station gate in Agra

Agra News: थाने के गेट पर भिड़े दो पक्षों के चार आरोपी, मेडिकल कराने ले जा रही टीम से भी हाथापाई

Thu, 27 Jul 2023 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

आगरा में दो पक्षों के चार आरोपी थाने के गेट पर भिड़ गए। यही नहीं मेडिकल कराने ले जा रही टीम के साथ भी हाथापाई की। 

विज्ञापन
Four accused from two sides clashed at police station gate in Agra
बाह थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश मानने वाले दो पक्ष जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए भिड़ गए थे। झगड़े में पुलिस ने प्रधानपति आकाश एवं लक्ष्मीनारायन पक्ष के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। थाने पहुंचने पर दोनों पक्ष थाने के गेट पर फिर भिड़ गए। 

विज्ञापन


मामला बाह थाने का है। सोमवार को गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम आरोपी आकाश, मान सिंह, लक्ष्मी नारायन, भूरी सिंह को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी लेकर जा रही थी। थाने के गेट पर ही दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। पुलिस टीम के प्रेम सिंह, राजवीर, रनवीर, विजय सिंह ने बीच बचाव किया तो उनसे भी धक्कामुक्की और हाथापाई कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर आपस में भिड़े आरोपियों का भीड़ तमाशा देखती रही। बाह पुलिस ने मामले में शांति व्यवस्था भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि शांतिभंग में चालान किए गये चारों आरोपियों को एसीपी रविंद्र प्रताप सिंह ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed