फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MP received a warm welcome upon reaching the city

Agra News: नगर पहुंचने पर पूर्व सांसद का हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Former MP received a warm welcome upon reaching the city
कासगंज। जिले के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार लखनऊ से नगर में वापस होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जनपद के दोनों विधायक, भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने रोड शो निकाला। उन्हें चांदी का मुकुट और फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी औऱ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम बार नगर में पहुंचे। कार्यकार्यताओं औऱ उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। कुरामई पर युवा नेता सौरभ यादव के फार्म हाउस पर उनका अभिनंदन किया गया। जिले की सीमा में पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर रोड शो निकाला। नदरई पर अख्तर पठान व अन्य समर्थकों ने स्वागत किया। नदरई स्थिति सदर विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत के कैंप कार्यालय पर भी स्वागत किया गया। नदरई गेट स्थिति पूर्व पालिकाध्यक्ष रजनी साहू के आवास पर समाजसेवी राजवीर साहू ने पूर्व सांसद को चांदी का मुकुट पहनाया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा और जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी को भी चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, डीएस लोधी, प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ब्रजेंद्र सिंह गौर, विजाहत शेरवानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, नीरज शर्मा, कबीर प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed