{"_id":"67189818281f2c94ee0e8e6f","slug":"forest-team-rescued-female-badger-and-two-cubs-that-fallen-into-well-in-agra-after-hours-of-hard-work-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 30 फीट गहरे कुएं में गिरी मादा कबर बिज्जू और दो शावक, घंटों की मशक्त के बाद वन विभाग की टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 30 फीट गहरे कुएं में गिरी मादा कबर बिज्जू और दो शावक, घंटों की मशक्त के बाद वन विभाग की टीम ने निकाला
Wed, 23 Oct 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:00 PM IST
सार
बाह क्षेत्र में मादा कबर बिज्जू और दो शावक 30 फीट गहरे कुएं में गिर गए। घंटों की मशक्त के बाद वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
कुएं में गिरी मादा कबर बिज्जू और दो शावकों को वन विभाग की टीम ने निकाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मादा कबर बिज्जू और दो शावक 30 फीट गहरे कुएं में गिर गए। खेत में बाजरा काट रहे लोगों ने आवाज सुनी तो पहुंचे। उन्होंने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्क्त के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला बाह क्षेत्र के नरहौली गांव का है। गांव निवासी किसान रविवार को बाजरा की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में बने कुएं से कबर बिज्जू की आवाज सुनाई दी। कुएं में झांककर देखा तो दो शावक और कबर बिज्जू दिखे। इस पर उन्होंने गांव में अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिली तो गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिवक्ता धर्मवीर सिंह, आनंद बिहारी ने फोन पर रेंजर अमित कुमार को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले एथ डलिया रस्से से बांधकर खाना रख नीचे लटकाई। इससे मादा कबर बिज्जू को बाहर निकाला जा सका। लेकिन, शावक वहीं फंसे रह गए।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद जब डलिया के माध्यम से शावक नहीं निकल सके, तो सीढ़ी मंगाई गई। सीढ़ी लगाकर वनकर्मी कुएं में उतरे। दोनों शावकों को पकड़कर बोरी में बंद करके बाहर निकाला। करीब चार घंटे के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका। रेंजर अमित कुमार ने बताया कि मादा और उसके शावकों को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके बाद प्राकृतिक आवास क्षेत्र में छोड़ दिया गया।