फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest Department team recovers leopard skin and head in Agra

UP: आगरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद; होटल से चार तस्कर भी दबोचे

Thu, 23 Jul 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 10:25 PM IST
सार

आगरा में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल और सिर बरामद किए हैं। साथ ही टीम ने चार तस्करों को भी माैके से पकड़ा है। 

विज्ञापन
Forest Department team recovers leopard skin and head in Agra
टीम ने तस्करों से बरामद की तेंदुए की खाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सैंया अंतर्गत आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल बरामद हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने थाना सैंया के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में बैठे चार आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 तेंदुए की खाल व सिर बरामद किए हैं। कार्रवाई वन रेंजर खेरागढ़ सम्यक सिंह केन और वन रेंजर फतेहाबाद विशाल सिंह की संयुक्त टीम ने की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोगीराम, भगत सिंह, सतपाल व गब्बर बताया। आरोपियों ने बताया कि तेंदुए की खाल को शिवपुरी मध्यप्रदेश से लेकर आते हैं। इसको दिल्ली, हरियाणा आदि अन्य राज्यों में बेचते हैं। रेंजर खेरागढ़ ने बताया कि टीम दो दिन से आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। बुधवार रात्रि टीम को आरोपियों के होटल में रुकने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के एक व्यक्ति ने आरोपियों के बगल वाला कमरा किराए पर लिया  तथा आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी होटल से बाहर जाने की फिराक में थे, तभी टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से खाल व तेंदुओं के सिर बरामद किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed