फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP See Taj by hot air balloon beautiful view will be seen fare is only 500 Rupees

यूपी: हॉट एयर बैलून से करें ताज का दीदार, हवा से दिखेगा खूबसूरत नजारा...किराया महज 500 रुपये

Sun, 11 Feb 2024 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 08:07 AM IST
सार

हॉट एयर बैलून शहर में नए रोमांच का साक्षी बनेगा। 200 फीट ऊंचाई पर करीब 3.5 किमी तक हवा में पर्यटक ताजमहल, आगरा किला व महताब बाग को निहार सकेंगे। एक बैलून में एक बार में आठ पर्यटक सफर कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
UP See Taj by hot air balloon beautiful view will be seen fare is only 500 Rupees
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताज महोत्सव में इस बार हॉट एयर बैलून का नया रोमांच जुड़ेगा। खुले आसमान से पहली बार पर्यटक ताजमहल को हवा से निहार सकेंगे। आगरा किला व अन्य स्मारकों सहित शहर का हवाई नयनाभिराम दृश्य दिखेगा। हॉट एयर बैलून का किराया सोमवार तक घोषित हो सकता है।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण हॉट एयर बैलून की उड़ान कराएगा। सुबह 5.30 बजे से पहली उड़ान शुरू होगी। जिनमें सात से आठ पर्यटक बैठ सकेंगे। पहली उड़ान हॉट एयर बैलून को रस्सी से बांधकर होगी। जिसका किराया करीब 500 रुपये होगा। जबकि दूसरी उड़ान फ्री फॉल होगी। 11 सीढ़ी पार्क से हॉट एयर बैलून उड़ान भरेगा। दूसरी तरफ शिल्पग्राम या किसी अन्य स्थान पर उतरेगा। उतरने के स्थान को लेकर एडीए अधिकारियों में मंथन हो रहा है।
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ताज महोत्सव से हॉट एयर बैलून की उड़ान नियमित हो जाएगी। यूपी में आगरा पहला जिला है, जहां हॉट एयर बैलून से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला सहित विभिन्न स्मारक व शहर की खूबसूरती को हवाई मार्ग से निहार सकेंगे। ताज महोत्सव 17 से 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed