फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For the chairman, someone will run mace and someone will run

Agra News: चेयरमैन के लिए कोई चलाएगा गदा तो कोई फरसा

Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
For the chairman, someone will run mace and someone will run
मैनपुरी। निकाय चुनाव में कोई गदा चलाएगा तो कोई फरसा। दलीय प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही वोट मांगेंगे। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद उनके चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। निर्दलीय प्रत्याशी अपना चुनाव चिह्न मतदाताओं को समझाने में जुट गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। नगर पालिका मैनपुरी में कांग्रेस की आराधना गुप्ता को हाथ का पंजा, बसपा की रेखा पांडेय को हाथी, सपा की सुमन वर्मा को साइकिल, भाजपा की संगीता गुप्ता को कमल का फूल चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन

वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी समर्थित संतोषी मिश्रा को फरसा, ऊषा देवी को गुड्डा गुड़िया, पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता की पुत्रवधू नेहा गुप्ता को गदा, रेखा को नल की टोंटी, सुनीता गुप्ता को शंख चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुसमरा में भाजपा की गायत्री देवी को कमल का फूल, बसपा के शिवराम शाक्य को हाथी, सपा के संजय गुप्ता को साइकिल, आलोक कुमार को एसी, अरविंद को शटल, भाजपा के बागी आलोक अग्निहोत्री को गदा, दीपिका अग्निहोत्री को अलाव और आदमी, नवीन कुमार को नल की टोंटी, राधा गुप्ता को अनार चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कुरावली में कांग्रेस के असद खान को हाथ का पंजा, सपा की अमृता गुप्ता को साइकिल, बसपा के आलोक गुप्ता को हाथी, भाजपा के धर्मेंद्र वर्मा धम्मा को कमल का फूल व निर्दलीय संदेश कुमार पांडेय को जीप चुनाव चिह्न मिला है।
नगर पंचायत किशनी में भाजप की रीता देवी को कमल का फूल, सपा की रामवती को साइकिल, बसपा की श्याम कुमारी शाक्य को हाथी, निर्दलीय पिंकी को रिक्शा, वंदना को शटल, मंजू देवी को अलाव और आदमी, सरला को अनार चुनाव चिह्न मिला है। नगर पंचायत करहल में सपा के अब्दुल नईम को साइकिल, भाजपा के सचिन वर्मा को कमल का फूल, कांग्रेस के सलीम जावेद को हाथ का पंजा, निर्दलीय शमशाद को पतंग, राजकुमारी को छड़ी, मोहम्मद अकरम को जीप, अलकेश को शंख, निशा को रिक्शा, शिशुपाल सिंह को बोतल, पूर्व चेयरमैन संजीव यादव को गदा चुनाव चिह्न मिला है।

पर्ची से मिला कंघा
भोगांव। नगर पंचायत भोगांव में चेयरमैन पद के लिए कंघा चुनाव निशान को लेकर पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित एवं नीतू वर्मा के बीच आरओ को पर्ची डलवानी पड़ी। इसमें उपमा दीक्षित को टेबिल फैन तथा नीतू वर्मा को कंघा चुनाव निशान मिला।


रिक्शा चिह्न लेकर हुई नोकझोंक
घिरोर। दो निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा रिक्शा चुनाव चिह्न को लेकर दो प्रत्याशियों में नोकझोंक हुई। जानकारी होने पर सीडीओ विनोद कुमार और एडीएम रामजी मिश्र मौके पर पहुंचे। प्रत्याशियों को बुलाकर पर्ची डलवाई गई। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को रिक्शा चुनाव चिह्न मिला। भाजपा के यतींद्र जैन को कमल का फूल, सपा के अनिल गुप्ता को साइकिल, बसपा के मोहम्मद असलम को हाथी, मौसिन हसन को केतली, अजीत को स्कूटर, अनिल कुमार को रिक्शा, अभिषेक को गदा, पुष्पेंद्र सिंह को पेड़, विपलव जैन को तलवार, संगीता को फसल काटता हुआ किसान, संजीव कुमार को केले का पेड़, सविस्ता जरी को फूल और घास, सुमन को शटल, सोनी को जीप चुनाव निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed