{"_id":"671bd74160133c56cf0d83cd","slug":"food-safety-department-team-destroyed-45-kg-of-contaminated-sweets-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126176-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 45 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 45 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट
Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुकान से नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : शहर में एक दुकान से नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर मिलावट खोर रोकने के लिए खाद सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डाॅ. श्वेता सैनी के पर्यवेक्षण और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ। मावा के दो और काजू मिठाई का एक नमूना लिया गया। 45 किलो मिठाई और चासनी नष्ट कराई गई।
भूमि मिष्ठान भंडार गोला बाजार में मिठाई बनाने के लिए बाहर से लाए गए मावा का एक नमूना लिया गया। दुकान में रखी गई लगभग 30 किलोग्राम दूषित मिठाई कीमत 7800 नष्ट कराई गई। दुकान में गंदगी पाई गई जिससे दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। पाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर 25 किलोग्राम दूषित चासनी और मिठाई कीमत लगभग 5000 रुपए नष्ट कराई। दुकानदार के पास पंजीकरण भी नहीं मिला। तांगा स्टैंड सदर बाजार स्थित बृजवासी स्वीट्स का निरीक्षण किया गया यहां से मावा का नमूना लिया गया। यहां निर्माण शाला में गंदगी पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। नारायण मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया काजू की मिठाई का नमूना लिया गया। काका ढाबा का निरीक्षण किया गया यहां से पनीर का नमूना लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और सनोज कुमार शामिल रहे।