फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Follow up: CBI rushed to Agra in search of Tundla CTI of Railways

Agra News: फॉलोअपः रेलवे के टूंडला सीटीआई की तलाश में आगरा तक दौड़ी सीबीआई

Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Follow up: CBI rushed to Agra in search of Tundla CTI of Railways
मैनपुरी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम रिश्वतकांड में फरार टूंडला रेलवे स्टेशन पर तैनात सीटीआई डीएस मीणा की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। मगर, शुक्रवार को भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। टीम टूंडला स्टेशन पर पहुंची। वहां उसके बारे में रेलवे के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद टीम ने आगरा तक भी दौड़ लगाई। मगर, उसका सुराग नहीं लगा है। इधर, सीटीआई का परिवार भी सीबीआई के हाथ नहीं आया है। बुधवार को मैनपुरी में रेलवे स्टेशन से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए टेलिकॉम जूनियर इंजीनियर (जेई) वेद प्रकाश चतुर्वेदी को तो बृहस्पतिवार को ही सीबीआई ने गजियाबाद में कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर ली थी। मगर, दूसरा आरोपी सीटीआई, टूंडला डीएस मीणा अभी फरार है। जेई वेद प्रकाश चतुर्वेदी और सीटीआई, टूंडला डीएस मीणा पर मां पीतांबरा कंस्ट्रक्शन एंड इलेक्ट्रिकल कंपनी के साइट मैनेजर कृपा शंकर की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि फर्म के द्वारा सिग्नल एवं टेलिकॉम का कार्य शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद के बीच कराया जा चुका है। तीनों कार्यों का कुल मिलाकर लगभग 20 लाख रुपये का बिल, भेल कंपनी जिसके माध्यम से फर्म को कार्य आवंटित किया गया था, पर बकाया है। जब भेल के कार्यालय जाकर बिल पास कराने की बात कही तो उन्होंने रेलवे के संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपने कार्यों की पूर्णता का प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा। इस सिलसिले में वेद चतुर्वेदी (जेई) और डीएस मीणा (सीटीआई) से इस मुलाकात कर प्रमाण पत्र देने के लिए कहा तो उन्होंने चार लाख रुपये (दो-दो लाख) रुपये रिश्वत की मांग की। बुधवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में वेद प्रकाश चतुर्वेदी को एक लाख रुपये लेते हुए सीबीआई ने रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed