फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood news,flood news kasganj,flood in kasganj,flood control department kasganj,flood control department

तैयारी : बाढ़रोधी कार्यों में तेजी लाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
flood news,flood news kasganj,flood in kasganj,flood control department kasganj,flood control department
कासगंज। जिले में आगामी मानसून को लेकर बाढ़रोधी कार्यों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी संबंध में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर तथा अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव के साथ तहसील पटियाली एवं सहावर क्षेत्र के गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बाढ़ को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गंगा के कादरगंज पुल के आस पास के इलाकों व वहां बांधों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात रिकैहरा, गठौरा, मिहोला, ग्राम इंदा जसनपुर, नगला हंसी गांव में पहुंचकर कच्चे बांधों को देखा और बाढ़ के दौरान होने वाले प्रभावों के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि गंगा में जब बाढ़ की स्थिति होती है तो कादरगंज के आस-पास के गांव में पूरी तरह से पानी भर जाता है और गांव का संपर्क कट जाता है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने पटियाली तहसील के प्रशासन को नावों और नाविकों के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार को निर्देश दिए कि पटियाली इलाके के सभी गांव में तटबंधों की मरम्मत का कार्य शीघ्र कर लिया जाए। इसमें कोई लापरवाही न रहे। पटियाली के एसडीएम रवेंद्र कुमार ने कार्य की शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव संचालकों की बनाई सूची
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने पटियाली के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए कि बाढ़ से क्षेत्रवासियों को किसी तरह की समस्या न हो। इसके लिए नावों और नाविकों की सूची तैयार कर लें। सूची में उनके मोबाइल नंबर भी अपडेट किए जाएं। जिससे जरूरत पडने पर तत्काल कॉल किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र में ट्रैक्टरों की सूची भी तैयार कराने के निर्देश दिए। चिह्नित बाढ़ चौकियों पर कार्मिकों की तैनाती करने, पशुओं के टीकाकरण और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed