{"_id":"5f3423b18ebc3e4add1ab2b6","slug":"flood-kasganj-news-agr454644528","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगानदी में फिर लहरों ने मारी हिलोंरे, 30 सेंटीमीटर बढ़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगानदी में फिर लहरों ने मारी हिलोंरे, 30 सेंटीमीटर बढ़ा पानी
विज्ञापन
कासगंज की कछला गंगानदी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगानदी में पानी की लहरें फिर से हिलोरे मारने लगी हैं। बैराजों से पानी का दबाव बढ़ने के कारण कछला का जलस्तर 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ कर 163.15 तक हो गया है। इससे ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बढ़ता घटता जलस्तर कटान का खतरा बढ़ा रहा है। सिंचाई विभाग अभी और जलस्तर बढ़ने की संभावना जता रहा है।
कछला गंगानदी में जलस्तर पानी के दबाव के कारण घट बढ़ रहा है। इससे गंगा की धार कभी तेज हो जाती है तो कभी मध्यम गति में बहने लगती है। इससे कटान का खतरा बढ़ रहा है। पिछले करीब एक हफ्ते से गंगा नदी का जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। मंगलवार से बैराजों पर पानी का दबाव फिर से बढ़ने से जलस्तर बढ़ गया।
बुधवार को कछला पुल पर जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ने के साथ ही 163.15 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 162.85 था। सिंचाई विभाग अभी जलस्तर और बढ़ने की बात कह रहा है। हालांकि अभी बाढ़ की किसी भी संभावना से इनकार भी कर रहा है।
विज्ञापन
सभी एसडीएम ने बढ़ाई निगरानी
गंगानदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर ललित कुमार, एसडीएम सहावर अशोक कुमार, एसडीएम पटियाली शिव कुमार ने तराई क्षेत्र में गंगानदी की निगरानी बढ़ाई है। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है।
बुधवार के जलस्तर पर एक नजर-
- 154312 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 149820 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 57526 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- बैराजों से पानी का दबाव बढ़ गया है। लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जलस्तर बढ़ गया है। अभी और भी पानी बढ़ने की संभावना है। गंगानदी में साधारण बाढ़ के हालात हैं- पंजाबी शर्मा, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी।