फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood: Ganga's water level decreased by 64 centimeters

बाढ़: गंगा के जलस्तर में आई 64 सेंटीमीटर की कमी

Fri, 11 Jul 2025 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Flood: Ganga's water level decreased by 64 centimeters
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में 24 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। चूंकि गंगा के बैराजों से छोड़े जाने वाले प्रवाह में भी मामूली कमी हुई है। इससे जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों तक पहाड़ों व मैदानी इलाकों में काफी बारिश हुई थी। जिसका असर गंगा नदी में भी देखने को मिला था। गंगा के जलस्तर में एक दिन पूर्व 84 सेंटीमीटर का उछाल आ गया। इससे तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गईं। अब जलस्तर में कमी आने से ग्रामीण कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से शुक्रवार को 86 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 3 हजार क्यूसेक कम हो गया। यही आलम बिजनौर के मध्यगंगा बैराज का था। जहां करीब 1 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह कम हुआ। नरौरा के चौधरी चरण सिंह बैराज से भी करीब चार हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह कम हुआ है। यह राहत भरा संकेत है, लेकिन ग्रामीण गंगा में उतार चढ़ाव को देखते हुए लगातार गंगा के जलस्तर की निगरानी रख रहे हैं। वह अपने इलाकों में बने कच्चे बांधों पर पहुंचकर गंगा का जलस्तर देख रहे हैं। वहीं सिंचाई विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय है और स्थिति पर नजर बनाए है।
विज्ञापन


बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 86373 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 49115 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 74661 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.27 सेंटीमीटर के निशान पर

वर्जन
- गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। बैराजों का प्रवाह भी कम हुआ है। सिंचाई विभाग की टीमें निरंतर निगाह बनाए हैं- शेर सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed