फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flat broken into in broad daylight Theft worth lakhs in Agra

दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी: ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Wed, 23 Sep 2026 03:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

आगरा में दिनदहाड़े चोरों ने फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Flat broken into in broad daylight Theft worth lakhs in Agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पीड़िता आरती ने बताया कि वह फ्लैट नंबर 1004, पैरिस टावर, गणपति वर्ल्ड, टीडीआई सिटी, फतेहाबाद रोड में रहती हैं। वह 20 सितंबर को दिन में करीब 12 बजे अपने फ्लैट में ताला लगाकर बाहर गई थीं। इसके बाद जब वह वापस लौटीं तो फ्लैट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार, चोर घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed