फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Year Old girl Molested In Taj Mahal Driver Arrested

ताजमहल में पांच साल की बालिका से छेड़छाड़, चालक गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Nov 2020 12:19 AM IST
सार

बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद सीआईएसएफकर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Five Year Old girl Molested In Taj Mahal Driver Arrested
ताजमहल - फोटो : Self

विस्तार

ताजमहल परिसर में गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पर्यटक के साथ आए चालक ने पांच साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दी। बालिका अपने मां-बाप के साथ आई थी। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद सीआईएसएफकर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पीड़ित पर्यटक की ओर से तहरीर नहीं दी गई। इस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि आरोपी शेख आसिफ है। वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और कार चालक है। एक पर्यटक को लेकर ताजमहल आया था। पर्यटक के साथ ताज देखने चला गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मथुराः छाता की इबादतगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर ढाई बजे ताजमहल देखने के लिए मुंबई, महाराष्ट्र से एक दंपती अपनी पांच साल की बेटी के साथ आए थे। बेटी परिसर में ही खेल रही थी। तभी शेख आसिफ ने उसे पकड़ लिया। उसके गालों को छूने लगा। बच्ची ने शोर मचाया। इस पर उसके मां-बाप आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सीआईएसएफ कर्मी पहुंच गए।

 

परिजनों ने तहरीर देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वह बच्ची को दुलार कर रहा था। मगर, उसे नहीं पता था कि इस तरह का आरोप लग जाएगा। 

पूर्व में युवती के साथ हो चुकी है घटना
 
ताजमहल में फरवरी में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। आरोपी मेरठ के एक गांव का प्रधान था। उसने मोबाइल से युवती का फोटो खींचा था। इस पर युवती ने उसको पकड़ु लिया था, युवती कोलकाता से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed