Mathura: घर से लापता हुई पांच साल की मासूम, सुबह-सुबह गड्ढे में मिला शव
मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र से शनिवार की शाम खेलते वक्त गायब हुई पांच वर्षीय बालिका का शव राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड कस्बे में रहने वाले राकेश की पांच वर्षीय बेटी राधिका शनिवार शाम पांच बजे खेलते-खेलते लापता हो गई थी। परिजन ने रात और सुबह तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लग सका। राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित कन्हैया ढाबे के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में राहगीरों ने बच्ची का शव देखा तो यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
ये भी पढ़ें - Mathura: बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके
सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण विशेन, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा और प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान राकेश की बेटी राधिका के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से लापता बच्ची का शव पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि खेलते वक्त पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गई होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत गड्ढे में डूबने से हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया है।