फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five out of 64 students passed MSc Statistical Methods

एमएससी एक्सटेंशन में 64 में से पांच छात्र ही पास

Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five out of 64 students passed MSc Statistical Methods
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आरबीएस कॉलेज के एमएससी कृषि प्रथम वर्ष के छात्रों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को ज्ञापन दिया। शिकायत दर्ज कराई कि एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन और एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम का कोई भी छात्र स्टेटिकल मेथड्स प्रश्नपत्र की परीक्षा में पास नहीं हुआ है। दोबारा मूल्यांकन की मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने एजेंसी से बात की तो पता चला कि संबंधित विषय में कुल 64 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से महज पांच पास हुए हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि लगातार दो वर्ष से स्टेटिकल मेथड्स में छात्रों को फेल किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने छात्रों से कहा कि यदि उन्हें मूल्यांकन व्यवस्था पर आपत्ति है तो वह अपनी कॉपी आरटीआई के तहत देख सकते हैं। यदि लगता है कि मूल्यांकन सही नहीं हुआ है तो चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विशेषज्ञ कॉपी का मूल्यांकन करेंगे, उनके औसत अंक दिए जाएंगे। अंक बढ़ने पर चुनौती मूल्यांकन की फीस वापस कर दी जाएगी। छात्रों ने चुनौती मूल्यांकन की फीस में रियायत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फीस में रियायत नहीं दी सकती है। विश्वविद्यालय के नियमानुसार ही फीस ली जाती है। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष ठाकुर अनुराग आर्य, रवि यादव, भीमसेन, अजय सागर, दीपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed