फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five hours review for NAAC before the convocation of Agra University Governor inspected the preparations

UP: आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले नैक के लिए पांच घंटे की समीक्षा, राज्यपाल ने तैयारियां परखीं

Tue, 22 Oct 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 09:00 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर स्थित संग्रहालय-पुस्तकालय का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरीक्षण किया। राज्यपाल ने अतिथि गृह में दीक्षांत समारोह और नैक की तैयारियों का भी आंकलन किया। 
 

विज्ञापन
Five hours review for NAAC before the convocation of Agra University Governor inspected the preparations
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को नैक में अव्वल ग्रेड दिलाना राज्यपाल ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को स्वामी विवेकानंद ब्लाक खंदारी परिसर के अतिथि गृह में 5 घंटे तक समीक्षा की। सभी के प्रजेंटेशन देखने के बाद रात को पुस्तकालय और संग्रहालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर करीब ढाई बजे अतिथि गृह पहुंचीं। यहां 3 से रात 8 बजे तक उन्होंने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। प्रभारियों ने शैक्षणिक, शोध कार्य, नवाचार, टीबी मरीजों को गोद लेने, स्कूलों को गोद लेने समेत अन्य का प्रस्तुतीकरण दिया। इनमें कुछ कमी को देखते हुए पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के बाद राज्यपाल ने रात में बैटरी कार से पालीवाल परिसर का भ्रमण किया। केएमआई स्थित संग्रहालय में प्राचीन पांडुलिपि की जानकारी ली। यहां मुगल काल, कनिष्क काल के सिक्के, 300 साल पुराना नक्शा, कबीर-नजीर के साहित्य आदि देखकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पुस्तकालय पहुंचीं और पुस्तकों का रिकाॅर्ड जांचा। कितनी पुस्तकें हैं और क्या सुविधा है, इसके बारे में भी पूछा। कुलपति प्रो. आशु रानी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलाधिपति कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी, कुलसचिव राजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. संजीव शर्मा आदि साथ मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में ये दिए निर्देश :
- शोध कार्य और शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर बढ़ाया जाए।
- सकारात्मकता कार्य, छात्रहित के कार्य का प्रचार करें।

- जल संरक्षण, हरियाली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- ऑनलाइन, डिजिटल सुविधाओं से छात्रों की सहूलियत दी जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed