फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five arrested with stolen goods

Agra News: चोरी के सामान सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with stolen goods
कासगंज के पटियाली क्षेत्र में पकड़े गए चोरी के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भा
कासगंज। पटियाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चोरी किए आभूषण व सामान बरामद किए हैं। पकड़े गए चोरों ने पटियाली, गंजडुंडवारा,सहावर, सिढ़पुरा व सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र में चोरी की वारदातें की थी।पटियाली के गांव नगला सहजन स्थित शिव मंदिर में बीते दिनों चोरी की वारदात हुई थी। मामले में मंदिर के पुजारी भीष्म स्वरूप ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के प्रयास शुरु किए। पुलिस को पटियाली-अलीगंज मार्ग पर फायर स्टेशन के पास गांव कुतुबपुर में आरोपियों के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो टीम को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम शान मोहम्मद उर्फ शानू निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी पटियाली, अरबाज अली निवासी मोहल्ला चौक कस्बा पटियाली, आशू निवासी अमीर खुसरो कॉलोनी, सुरेन्द्र निवासी गांव दरियावगंज पटियाली बताए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल और ऑटो बरामद किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कुलदीप निवासी गांव द्वियरैया पटियाली को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों ने गंजडुंडवारा में बंद मकान में हुई चोरी, सहावर के गांव नगला भूड़ में घर से हुई चोरी, सिढ़पुरा में एक दुकान से हुई चोरी और सिकन्दरपुर वैश्य में एक स्कूल से हुई चोरी की वारदातें कुबूल की हैं। उन्होंने बताया कि शान मोहम्मद, अरबाज अली, आशू और सुरेंद्र का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed