फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First Successful Kidney Transplant at SN Medical College Boosts Hope for More Patients

एसएन मेडिकल कॉलेज: किडनी ट्रांसप्लांट की पहली सफलता, दो मरीजों को मिला नया हौसला

Tue, 08 Sep 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में 22 अगस्त को सिकंदराराऊ के महेंद्र कुशवाहा का पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस सफलता के बाद दो अन्य मरीजों की फाइल तैयार हो गई है, जिनका ट्रांसप्लांट इसी महीने एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की देखरेख में होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
First Successful Kidney Transplant at SN Medical College Boosts Hope for More Patients
एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार ऑपरेशन थिएटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है। इन्होंने डॉक्टरों का आभार जताया है। वहीं एसएन में इस सफलता के बाद अन्य लोगों को भी हौसला मिला है और दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फाइल तैयार हो गई है। इस महीने के अंत में एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की देखरेख में ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 22 अगस्त को सिकंदराराऊ के महेंद्र कुशवाहा का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इनको पत्नी मीना ने किडनी दी थी। इलाज के बाद दोनों की हालत ठीक है। जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई हैं। इसके बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी महीने एसजीपीजीआई की टीम आएगी, जिसमें अगले मरीज का ट्रांसप्लांट किया जाएगा। किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि अभी तक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 15 मरीजों का पंजीकरण हो गया है। इनका चरणबद्ध ऑपरेशन किया जाएगा। इसी महीने दो मरीजों के ट्रांसप्लांट की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed