{"_id":"688c56ed3e79cf4a1304d7e8","slug":"first-picture-of-agra-s-new-township-62-hectares-of-park-drain-and-road-cheapest-housing-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की नई टाउनशिप में मिल रहे बेहद सस्ते आवास, EWS से लेकर एचआईजी तक...जानें कितनी जमा करनी है रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की नई टाउनशिप में मिल रहे बेहद सस्ते आवास, EWS से लेकर एचआईजी तक...जानें कितनी जमा करनी है रकम
Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम के मुख्य गेट और नक्शे की पहली तस्वीर सामने आ गई है। ये टाउनशिप 2,242 करोड़ रुपये से 3 चरण में विकसित होगी, जिसमें 11 सेक्टर होंगे।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई गांव में लाॅन्च होने जा रही नई टाउनशिप अटलपुरम को विकसित करने में 2 हजार 242 करोड़ रुपया खर्च होगा। तीन चरण में 11 सेक्टर बनेंगे। पहला चरण 45 हेक्टेयर में विकसित होगा। इसमें 3 सेक्टर होंगे। सेक्टर-1 में भूखंडों की बिक्री लाॅन्चिंग के बाद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण ने 138 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण पर 784 करोड़ रुपये खर्च किया है। इसमें 76 हेक्टेयर भूमि पर भूखंड बनेंगे। बाकी 62 हेक्टेयर भूमि पर पार्क, सड़क, नाली व अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। आंतरिक विकास पर 431.88 करोड़ और बाह्य विकास पर 157.50 करोड़ रुपया व्यय होगा। अन्य खर्च मिलाकर भूमि और विकास पर 1515.47 करोड़ रुपया लागत आएगी। लेकिन, ओवरहैड खर्च मिलाकर यह लागत 1955 करोड़ रुपये और ब्याज खर्च मिलाकर यह 2242.39 करोड़ रुपये होगी। इसके आधार पर ही एडीए ने भूखंड बिक्री की दर 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
76 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होने वाले भूखंडों में 37 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय एवं ग्रुप हाउसिंग, 12 हेक्टेयर में व्यावसायिक भूखंड और 26 हेक्टेयर में सार्वजनिक भूखंड व बाकी भूमि पर नाला बनेगा। आवासीय भूखंड की दर 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर, ग्रुप हाउसिंग भूखंड की दर 45 हजार रुपये वर्ग मीटर, व्यावसायिक भूखंड की दर 59 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और सार्वजनिक भूखंड की दर 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।
पहला चरण : सेक्टर-1 में 322 भूखंडों की होगी बिक्री
- भूखंड श्रेणी : क्षेत्रफल भूखंडों की संख्या आरक्षित श्रेणी में पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी में पंजीकरण शुल्क
- ईडब्ल्यूएस: 33 से 40: 81 59,000 रुपये 1,18000 रुपये
- एलआईजी: 41 से 50: 78: 73,750 रुपये 1,47500 रुपये
- एमआईजी-1: 51 से 75 75 1,10625 रुपये 2,21250 रुपये
- एमआईजी-3: 101 से 150 80 2,21250 रुपये 4,42500 रुपये
- एचआईजी: 151 से 300 8 4,42500 रुपये 8,85000 रुपये
(नोट: क्षेत्रफल प्रति वर्ग मीटर में और शुल्क रुपयों में)

ऐसे होंगे आवेदन
नई टाउनशिप अटलपुरम में लाॅन्चिंग के बाद पहले चरण के पहले सेक्टर में 322 भूखंडों की बिक्री होगी। इसके लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पोर्टल https://janhit.ipda.in और आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। भूखंड खरीद के पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए जयपुर हाउस स्थित एडीए कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हेल्प डेस्क भी खोली गई है।

सिर्फ लाॅन्चिंग का इंतजार
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शासन से तिथि घोषित होने का इंतजार है।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शासन से तिथि घोषित होने का इंतजार है।