{"_id":"64bb59765f719f21d90966f7","slug":"first-monday-of-purushottam-maas-route-changed-in-agra-read-this-news-before-leaving-home-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरुषोत्तम मास का पहला सोमवार: आगरा में बदला गया रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषोत्तम मास का पहला सोमवार: आगरा में बदला गया रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
Sat, 22 Jul 2023 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:52 AM IST
सार
पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को आगरा में रूट डायवर्जन किया गया है। 23 की रात से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन
- फोटो : फाइल
विस्तार
पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आगरा में 23 जुलाई की शाम चार बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा। 23 की रात से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा। डायवर्जन 24 जुलाई को कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस ओर से गुजरेंगे वाहन
अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद के मुताबिक, मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध रूप से जा सकेगा। फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। अलीगढ़, जलेसर, रामबाग चौराहे से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित
शहर में रोहता नहर, मलपुरा नहर, पथौली नहर, रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला, तोरा चौकी, एकता चौकी से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला, अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा, क्लब चौराहा से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।ये भी पढ़ें - मामा बना कंस: भांजी से बनाए संबंध... शादी के बाद बुलाया, न आने पर विवाहिता के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो
मंदिरों पर व्यवस्थाएं
रावली महादेव मंदिर थाना क्षेत्र रकाबगंज की यातायात व्यवस्था:- साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन रावली की तरफ नहीं आ सकेगा। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साई की तकिया चौराहा से डायवर्ट कराया जायेगा।मनकामेश्वर महादेव मंदिर की यातायात व्यवस्थाः- चिम्मन चौराहा, दरेसी 1 व 2 तथा हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।