फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police disclosed head crushed to show the murder as an accident

Firozabad: हत्या को हादसा दिखाने के लिए कुचला सिर, पहले मारी थी गोली, डेढ़ साल बाद हो सका खुलासा

Sun, 23 Oct 2022 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 06:29 PM IST
सार

डेढ़ साल बाद खैरगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले सिर में गोली मारकर युवक की हत्या की थी, उसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए सिर वाहन से कुचल दिया। 
 

विज्ञापन
Firozabad police disclosed head crushed to show the murder as an accident
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ में डेढ़ वर्ष पहले की गई युवक की हत्या का खैरगढ़ थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या प्रधानी की रंजिश को लेकर की गई थी। हत्या के बाद हादसे का रुप दिया गया था। इससे पुलिस जांच से बचा जा सके।

विज्ञापन


एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला सकटू निवासी हुकुम सिंह (50) की गांव के ही योगेंद्र और डिप्टी सिंह से प्रधानी के चुनाव से रंजिश चल रही थी। इस रंजिश के तहत 23 मार्च 2021 को गांव के बाहर गांव के ही योगेंद्र और डिप्टी सिंह ने हुकुम सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंककर सर को वाहन से कुचल दिया था। 
विज्ञापन


इससे हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। परिजन की तहरीर पर हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुकुम सिंह के सिर से गोली निकली थी। इसके बाद टीम को हत्याकांड के खुलासे को गठित किया गया था। शनिवार रात थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्घ प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी योगेंद्र और डिप्टी सिंह निवासी नगला सकटू थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: पीछा किया फिर छात्रा संग की घिनौनी हरकत, डरी हुई लड़की ने नहीं बताई सच्चाई

थानाध्यक्ष को किया गया था निलंबित

सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह ने बताया कि जिस समय आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस वक्त वह सीओ जसराना थे। तत्कालीन एसएसपी द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार शुक्ला की लापरवाही सामने आई थी। जिसकी रिपोर्ट सौंपने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed