फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrests Two Thievs Who Stolen In Retired Airforce House Recoverd Two Crores Jewelery

फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मचारी के घर हुई चोरी का खुलासा, दो करोड़ से अधिक कीमत के गहने बरामद

Tue, 17 Aug 2021 02:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाश संतोष और रामनाथ नगला राधे थाना नारखी क्षेत्र की रहने वाले है। बरामद किए गए आभूषणों की कीमत करीब दो करोड़ रुपए पुलिस द्वारा आंकी गई है।

विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Two Thievs Who Stolen In Retired Airforce House Recoverd Two Crores Jewelery
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी के घर हुई दो करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। दो बदमाशों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके से उनके पास से चार किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और एक लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड श्मशान घाट के सामने निवास करने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्याम बहादुर शर्मा के घर पांच अगस्त को बदमाश करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और पांच लाख के करीब नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने संतोष कुमार बघेल और रामनाथ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला राधे पचवान थाना नारखी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब चार किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण व एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: नामजदों की गिरफ्तारी के लिए सुनील के परिजनों का धरना, एडीजी ने दिया आश्वासन 

जमीन के अंदर दबा दिया था सोना
पूछताछ के दौरान संतोष ने बताया कि गहने चोरी करने के बाद वह सीधे अपने घर नगला राधे गया। जिस स्थान पर पशु बांधे जाते है वहां पर गड्ढा करके सोने को जमीन में दबा दिया था। इसके बाद वह अपनी भाभी के यहां बिहार चला गया था। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया था। मेरे गुनाह की सजा परिजनों को न मिलने इसलिए वह बिहार से वापस आया और पुलिस ने पकड़ लिया। 
छह सौ रुपये में कटाया था टिकट
संतोष ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि उसके परिजनों को पुलिस ने उठा लिया है। तो वह बिहार से घर आने के लिए टिकट लेने का प्रयास किया। लेकिन टिकट नहीं मिली तो वह ट्रेन में चढ़ गया। टीटी ने छह सौ रुपये का टिकट बनाया था। तब वह फिरोजाबाद पहुंचा। 
इतनी बड़ी चोरी करने का नहीं था इरादा
संतोष का कहना है कि श्याम बहादुर शर्मा से उसके परिजनों का पुराना परिचय है। पहले बाबा फिर माता-पिता का आना जाना बना रहता था। पिता की मौत के बाद वह मां के साथ आता था। श्याम बहादुर शर्मा के यहां उसके गहने भी गिरवी रखे है। उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज है। जिसको अदा करने के लिए उसने श्याम बहादुर शर्मा के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। वह छोटी चोरी करने के लिए आया था। लेकिन श्याम बहादुर शर्मा के यहां खजाना मिल गया। जिसे देखकर नीयत खराब हो गई और सोना-चांदी लूटकर ले गया। जिस वक्त वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। उस समय श्याम बहादुर शर्मा सो रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed