फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police 12 more people arrested for creating ruckus for Friday prayers sent to jail

Firozabad: जुमे  की नमाज के बाद हंगामा करने वाले 12 लोग और गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

Sun, 12 Jun 2022 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 06:58 PM IST
सार

 जिले में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में छह नामजद सहित तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से पुलिस ने 12 लोग और गिरफ्तार कर लिए हैं।
 

विज्ञापन
Firozabad police 12 more people arrested for creating ruckus for Friday prayers sent to jail
जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों द्वारा बैनर लेकर जुलूस निकालने और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में छह नामजद सहित तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकोहाबाद पुलिस ने जुलूस में आपत्तिजनक पोस्टर लेकर शामिल हुए छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं शहर के थाना रामगढ़ और रसूलपुर पुलिस ने छह और लोगों की गिरफ्तारी की है। जुमे की नमाज के बाद हंगामा करने वाले अब तक 20 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि की शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रविवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। हंगामा करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शिकोहाबाद में भी निषेधाज्ञा तोड़कर जुलूस निकाला गया था। शिकोहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के निर्देशन में दबिश देकर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आपत्तिजनक पोस्टर लेकर जुलूस में शामिल हुए थे। इनमें मोहल्ला गढ़ैया निवासी मकबूल अहमद, रहीश, अफजाल, अमान, रुकनपुर निवासी कफील तथा  रहीश निवासी मोहल्ला पजाय शामिल हैं।

विज्ञापन

उप निरीक्षक ने दर्ज कराया था मुकदमा 

इनके खिलाफ थाना के उप निरीक्षक नितिन त्यागी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि एक समान उद्देश्य की पूर्ति के लिए एकराय होकर अपने हाथों में लाठी, डंडे, ईंट पत्थर लेकर एकत्रित होकर व अपने हाथ में बैनर को लेकर हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्द बोलना तथा नारेबाजी की थी। इसके साथ कहा कि हम लोगों का एनआरसी व सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुत नुकसान हुआ है। अब हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। लोगों को उकसाया गया। दुकानें बंद कराई गईं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, इस कारण मुख्य बाजार में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता जारी 

इस बीच शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी नालबंद, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा, रसूलपुर, नगला बरी, जाटवपुरी, नैनी ग्लास चौराहा, सैलई चौराहा पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, रामगढ़ थानाध्यक्ष कमलेश सिंह, दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह और रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा अपने अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे।


आपत्तिजनक पोस्ट पर चार गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अफवाह फैलाने के मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने थाना रसूलपुर के मशरूरगंज निवासी शाहिल खान, चांद मुन्ना, थाना रामगढ़ के चिश्ती नगर नूरी मस्जिद के पास निवासी अनवर, साठ फुटा रोड निवासी इरफान खान को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना रामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेद्र मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिषेक का नाम प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। 

एसएसपी ने की ये अपील 

एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले की जनता से अपील है कि अफवाहों पर किसी तरह का कोई ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है या फिर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालता है तो उसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस या फिर सीयूजी नंबर पर दें। जिससे समय रहते अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

शिनाख्त कर रही पुलिस 

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे, कैमरे और लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो से शिनाख्त करा रहे हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed